मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सागर-दमोह दौरे के बाद शाम को दिल्ली जाएंगे, मंत्री मण्डल विस्तार पर हो सकती है चर्चा

शेयर करे

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सागर, दमोह के साथ-साथ दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री अपने दौरे की शुरुआत सागर से करेंगे, जहां वे ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के उद्घाटन के बाद दमोह में महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर बाद वे दिल्ली जाएंगे। जहां वे राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ प्रदेश विकास की योजनाओं के साथ मंत्री मण्डल विस्तार पर चर्चा करेंगे।
शाम को दिल्ली रवाना
दिनभर के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम को दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली में वे एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के साथ कुछ महत्वपूर्ण बैठकों में भी भाग ले सकते हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रदेश के विकास और सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि लंबे समय से चर्चाएं हैं कि मंत्रीमण्डल का विस्तार किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर मोहन यादव पार्टी शीर्ष नेतृत्व से नए चेहरों को शामिल करने और ऐसे मंत्री जो अपनी जिम्मेदारियों को सही से नहीं निभा पाए उनको बाहर करने पर विचार कर सकते हैं।
अगले महीने हो सकता है मंत्रीमण्डल का विस्तार
डॉक्टर मोहन यादव ने जब से सत्ता की बागडोर संभाली है तब से लेकर अभी तक वे काफी चर्चाओं में रहे हैं। कई बार तो प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के आरोप भी झेले हैं। इसके साथ ही पार्टी में अंतर्कल्ह की बातें भी सामने आईं। इन सबके बीच रूठे हुए लोगों को मनाने और सामन्जस बनाने के लिए सत्ता और संगठन में जिम्मेदारियां देने का समय अब आ गया है। राजनीतिक सूत्र बतातें हैं कि सब तैयारियां हो चुकी हैं पांच नए चेहरे मंत्री परिषद में आएंगे वहीं कुछ मंत्रियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *