नगर निगम की बकायादार सूची में सिंधिया परिवार का नाम, 33 लाख रुपये संपत्ति कर बकाया होने से सियासी हलचल

शेयर करे

ग्वालियर। प्रदेश और देश में राजनीतिक ररूख का पर्याय कहे जाने वाले सिंधिया परिवार का नाम नगर निगम की बकायादार सूची में आने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई। दरअसल, स्वर्गीय माधवराव सिंधिया का नाम ग्वालियर नगर निगम में प्रापर्टी टैक्स न जमा करने वाली सूची में सामने आया है। जानकारी के अनुसार कटोरा ताल के सामने स्थित एक खाली जमीन पर करीब 33 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया बताया गया है।
रिकॉर्ड अपडेट नहीं होने की आशंका
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यह जमीन अभी भी पुराने रिकॉर्ड में माधवराव सिंधिया के नाम दर्ज है। निगम अब संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है और रिकॉर्ड अपडेट करने के लिए सिंधिया ट्रस्ट को भी सूचना दी जाएगी।
राजस्व वसूली के अभियान में सामने आया मामला
मार्च महीने में राजस्व वसूली तेज करने के लिए नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची तैयार की थी। यह सूची 9 मार्च की रात अधिकारियों के आंतरिक व्हाट्सऐप समूह में साझा की गई थी, जो बाद में बाहर आकर वायरल हो गई।
परिषद बैठक में भी उठा था मुद्दा
6 मार्च को हुई नगर निगम परिषद की बैठक में कांग्रेस पार्षद प्रमोद खरे ने शहर की कई संपत्तियों पर बकाया संपत्ति कर का मुद्दा उठाया था। उन्होंने जयविलास पैलेस और अन्य संपत्तियों के टैक्स भुगतान की जानकारी मांगी थी। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *