Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजामनगर में बुलडोजर एक्शन: चुनाव के बाद अतिक्रमण पर बड़ा प्रहार

जामनगर में बुलडोजर एक्शन: चुनाव के बाद अतिक्रमण पर बड़ा प्रहार

जामनगर। स्थानीय चुनाव खत्म होते ही जामनगर में प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जामनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (JMC) ने शहर के इस्कॉन मंदिर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

अतिक्रमण पर सर्जिकल स्ट्राइक

बता दें इस्कॉन मंदिर के पास स्थित शहरी गरीब आवास योजना की जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए रविवार को भी अभियान चलाया और करीब 1.20 लाख वर्गफुट जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस जमीन की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

16 कब्जाधारियों पर चला बुलडोजर

इस कार्रवाई में कुल 16 लोगों द्वारा किए गए अवैध निर्माण को तोड़ा गया। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि सरकारी जमीन पर कब्जा अब बर्दाश्त नहीं होगा। नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी

 हाई-वोल्टेज ऑपरेशन

पूरे ऑपरेशन को बड़े स्तर पर अंजाम दिया गया। जिसमें 8 JCB मशीनें, 6 ट्रैक्टर, पुलिस बल की कड़ी मौजूदगी, नगर निगम, बिजली, फायर, एस्टेट और सिक्योरिटी विभाग की टीम मौजूदगी रही। हर एंगल से निगरानी रखी गई ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण और प्रभावी तरीके से पूरी हो सके।

यह कार्रवाई सिर्फ एक शुरुआत मानी जा रही है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि शहर में जहां भी अवैध कब्जे होंगे, वहां इसी तरह बुलडोजर चलेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन