Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsतेज आंधी-तूफान में गिरी सीमेंट शीट, बुजुर्ग महिला की मौत, दो घायल

तेज आंधी-तूफान में गिरी सीमेंट शीट, बुजुर्ग महिला की मौत, दो घायल

बालाघाट। जिले में शनिवार दोपहर आए तेज आंधी-तूफान ने एक बड़ा हादसा कर दिया। ग्राम कोसमी में सीमेंट शीट की छत गिरने से तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 68 वर्षीय अंजनी बाई, पति लखन लिल्हारे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य दो घायलों का इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि घटना ग्रामीण थाना नवगांव क्षेत्र के कोसमी गांव, वार्ड नंबर 17 में रेखु बसेने के घर पर हुई। पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान पांच लोग सीमेंट शीट के पलवा (छप्पर) के नीचे बैठे थे। इसी बीच अचानक तेज आंधी-तूफान आया और छत भरभराकर गिर गई। हादसे में दो लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि तीन लोग मलबे में दब गए।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन