Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsIND vs AFG 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी,बारिश के...

IND vs AFG 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी,बारिश के कारण देर से शुरू हुआ मुकाबला

धर्मशाला। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। बारिश के कारण मैच की शुरुआत में देरी हुई, जिसके चलते टॉस भी निर्धारित समय पर नहीं हो सका। मौसम साफ होने के बाद टॉस कराया गया, जिसमें भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

गुरनूर और हर्ष को मिला डेब्यू का मौका

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में दो नए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका दिया है। युवा खिलाड़ी गुरनूर और हर्ष पहली बार टीम इंडिया की जर्सी में वनडे क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। दोनों खिलाड़ियों को कप्तान शुभमन गिल ने डेब्यू कैप सौंपी।

विराट कोहली और हार्दिक पंड्या चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर मिला है।

रोहित शर्मा के नाम दर्ज हो सकता है बड़ा रिकॉर्ड

जानकारी अनुसार, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में उतरते ही एक खास उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे। 39 साल 44 दिन की उम्र में वे भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे। इसके साथ ही वे पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ देंगे।

कोहली-हार्दिक बाहर

वहीं सीरीज में विराट कोहली और हार्दिक पंड्या चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को मौका देने के मूड में नजर आ रहा है। तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और गुरनूर बरार में से किसी एक को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का अवसर मिल सकता है।

पहली जीत की तलाश में अफगानिस्तान

बता दें भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक चार वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने तीन मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा। अफगानिस्तान अभी तक भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में जीत दर्ज नहीं कर पाया है। दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत 2023 वनडे विश्व कप में हुई थी, जहां भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट से जीत हासिल की थी।

भारतीय बल्लेबाजी की जिम्मेदारी रोहित-गिल पर

सूत्रों के मुताबिक, विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय बल्लेबाजी की कमान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के कंधों पर होगी। शुभमन गिल इस साल शानदार फॉर्म में हैं और वनडे क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं। रोहित शर्मा भी हाल के मुकाबलों में बेहतरीन लय में नजर आए हैं। टीम प्रबंधन ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों को भी अहम भूमिका दे सकता है।

वहीं भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व स्पिनर कुलदीप यादव करेंगे। उनके साथ अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा नई गेंद से शुरुआती सफलता दिलाने की कोशिश करेंगे।

अफगानिस्तान की ताकत बने राशिद खान और इब्राहिम जादरान

अफगानिस्तान की उम्मीदें इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमत शाह और अजमतुल्लाह उमरजई पर टिकी होंगी। इब्राहिम जादरान हालिया वनडे मुकाबलों में शानदार फॉर्म में रहे हैं। अजमतुल्लाह उमरजई बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। स्टार स्पिनर राशिद खान की वापसी टीम के लिए बड़ी राहत है। वे भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती साबित हो सकते हैं।

HPCA स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

धर्मशाला का एचपीसीए स्टेडियम तेज गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है। शुरुआती ओवरों में स्विंग और अतिरिक्त उछाल देखने को मिलती है, जबकि बाद में बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं। इस मैदान पर अब तक खेले गए अधिकांश वनडे मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को सफलता मिली है। पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 250 रन के आसपास रहा है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव/गुरनूर बरार।

अफगानिस्तान

इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, जिया-उर-रहमान।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन