Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपाकिस्तानी आतंकियों का प्रमुख मददगार हाजी लतीफ गिरफ्तार

पाकिस्तानी आतंकियों का प्रमुख मददगार हाजी लतीफ गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर। अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। कठुआ पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकियों के कथित प्रमुख मददगार हाजी लतीफ को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से सीमा पार बैठे आतंकी संगठनों और उनके हैंडलर्स के संपर्क में था।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, हाजी लतीफ पर 12 से अधिक पाकिस्तानी आतंकियों की भारत में घुसपैठ कराने में मदद करने का आरोप है। वह आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट, सुरक्षित ठिकाने और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराता था। वहीं अधिकारियों का कहना है कि वह सीमा पार संचालित आतंकी नेटवर्क के लिए एक अहम फैसिलिटेटर की भूमिका निभा रहा था।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हाजी लतीफ से गहन पूछताछ कर रही हैं। जांच का फोकस उसके नेटवर्क, ओवरग्राउंड वर्कर्स, घुसपैठ के रास्तों और सीमा पार मौजूद आतंकी ढांचे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान पर है। माना जा रहा है कि पूछताछ से कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।

बता दें अमरनाथ यात्रा से पहले हुई इस गिरफ्तारी को सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां यात्रा मार्ग और संवेदनशील इलाकों में पहले से ही हाई अलर्ट पर हैं, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन