Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकोलकाता में होगी विधानसभा समितियों की अंतिम समीक्षा बैठक 3 जुलाई से,...

कोलकाता में होगी विधानसभा समितियों की अंतिम समीक्षा बैठक 3 जुलाई से, अध्यक्षता करेंगे नरेंद्र सिंह तोमर

भोपाल। विधानसभा समितियों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से गठित पीठासीन अधिकारियों की समीक्षा समिति की अंतिम बैठक 3 और 4 जुलाई को पश्चिम बंगाल विधानसभा, कोलकाता में आयोजित होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे।

लोकसभा द्वारा गठित इस समीक्षा समिति में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के विधानमंडलों का प्रतिनिधित्व है। समिति की पहली बैठक 14 जुलाई 2025 को भोपाल और दूसरी बैठक 5 मई 2026 को जयपुर में आयोजित की जा चुकी है। अब तीसरी और अंतिम बैठक में विधानसभा समितियों से जुड़े विभिन्न सुझावों और सुधारों पर अंतिम चर्चा होगी, जिसके बाद अनुशंसाएं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपी जाएंगी।

बैठक के साथ आयोजित विधानसभा प्रशिक्षण कार्यक्रम में मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष रथिंद्र बोस के आमंत्रण पर श्री तोमर राज्य के विधायकों को प्रश्नकाल, शून्यकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, सदन की कार्यवाही और जनप्रतिनिधियों के संसदीय आचरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।

इस प्रशिक्षण सत्र के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने की दिशा में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन