Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित सिवनी दौरे की तैयारियां अंतिम चरण...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित सिवनी दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में, कलेक्टर ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

सिवनी / नितिन तिवन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 1 जुलाई को प्रस्तावित सिवनी प्रवास को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंगलवार को कलेक्टर नेहा मीना ने पॉलिटेक्निक मैदान, हेलीपैड सहित कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न स्थलों का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच, बैठक व्यवस्था, हितग्राहियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, शौचालय, बैरिकेडिंग, सुरक्षा, वाहन पार्किंग, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधा एवं प्रदर्शनी स्थल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

कलेक्टर ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाएं।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, हितग्राहियों को हितलाभ वितरण तथा विभिन्न विभागों द्वारा विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन