Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी,...

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप; फेडरल पुलिस ने शुरू की जांच

कैनबरा। प्रधानमंत्री Narendra Modi के आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर “मेलबर्न मीट्स मोदी” कार्यक्रम से जुड़ी एक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में दी गई। मामले की जांच Australian Federal Police ने शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फेसबुक पर अबू मुस्तफा नाम के अकाउंट से टिप्पणी की गई कि कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम की छत बंद रहनी चाहिए, अन्यथा प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिए आएंगे। जांच एजेंसियों ने कथित पोस्ट से जुड़े आईपी एड्रेस की पहचान कर ली है और मामले की जांच जारी है।

प्रधानमंत्री मोदी 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान 9 जुलाई को Marvel Stadium में आयोजित होने वाले “मेलबर्न मीट्स मोदी” कार्यक्रम में उनके शामिल होने की संभावना है। धमकी सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट कर दिया गया।

हालांकि, ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही किसी गिरफ्तारी की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के लिए फेडरल पुलिस, राज्य पुलिस और विशेष सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी।

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री Anthony Albanese के साथ द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है। इसके अलावा मेलबर्न में आयोजित लीडर समिट में भी उनके शामिल होने की संभावना है, जहां दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और व्यापारिक सहयोग पर चर्चा होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन