Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsआखिरकार नैनपुर नगर पालिका के किसके संरक्षण में बीच बाजार में हो...

आखिरकार नैनपुर नगर पालिका के किसके संरक्षण में बीच बाजार में हो रहा है दुकान का निर्माण

बीच बाजार में चली जेसीबी मगर जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन मोन क्यों

मंडला : नैनपुर मंडला जिले की अजीब जगह है और उसका प्रशासन उससे से भी गजब है। नैनपुर में आपको अवैध काम करना है। तो अधिकारियों से साठ गांठ करो और सरकारी जमीन से लेकर नदी भी बेच दो आप पर कोई कार्यवाही नहीं होगी और शिकायत होगी तो कुछ लोगों को कुछ पेंशन दे दो तो उनका भी मुंह बंद हो जाता है।

खैर जो भी हो नैनपुर नगर पालिका वर्तमान में घोटाला का अड्डा बन चुकी है। इतने निर्माण कार्य हुऐ उनकी गुणवत्ता ऐसी की वही किसी भी मामले में शिकायत कर दो कोई अधिकारी कर्मचारी को फर्क नहीं पड़ता है। खैर जो भी बीच बाजार में अवैध निर्माण पर प्रशासन मौन, नगर पालिका की निष्क्रियता पर उठे सवाल रहे है।

आखिरकार 311दुकानों का मामला शांत नहीं हुआ है

क्या नैनपुर नगर पालिका के अधिकारी इतने व्यस्त है। की उनकी व्यस्त क फायदा उठाकर बीच बाजार क्षेत्र में कथित रूप से एक दुकानदार के द्वारा अवैध निर्माण तेजी से जारी है, लेकिन स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका नैनपुर के द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जिसकी जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष को होने के बाद होने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं करना संदेश पैदा करता है। व

ही स्थानीय नागरिकों का कहना है कि निर्माण कार्य खुलेआम चल रहा है, इसके बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच या कार्रवाई करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते निर्माण को नहीं रोका गया, तो इससे भविष्य में बाजार में अवैध अतिक्रमण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

सड़क में भी अवैध अतिक्रमण के मामले में स्थानीय प्रशासन मोन क्यों

नगरवासियों का कहना है कि अवैध निर्माण के मामलों में प्रशासन की निष्क्रियता से नियमों का उल्लंघन करने वालों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। नागरिकों ने मांग की है कि संबंधित निर्माण की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि निर्माण नियमों के विरुद्ध पाया जाए तो तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए। क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि अवैध निर्माण के मामलों में बिना किसी पक्षपात के कार्रवाई कर कानून का समान रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए, और सड़क के खड़े वाहनों को जल्द हटाना चाहिए ।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन