नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा में विपक्ष ने कई अहम मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनकी आवाज़ को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी।
वहीं विपक्षी सांसदों ने NEET-UG पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी समेत कई मुद्दों पर सदन में चर्चा कराने की मांग की। इस दौरान कई सांसद पोस्टर और बैनर लेकर सदन पहुंचे, जिससे संसद का माहौल गर्म रहा।
देखें वीडियो-
https://www.instagram.com/reel/DbAXbEROcPb/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
बता दें इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर के हंस द्वार पर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा-
“मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रो-एक्टिव हों तो परिणाम भी प्रोडक्टिव होते हैं। संसद में तर्क, तथ्य और सकारात्मक चर्चा होनी चाहिए।”
प्रधानमंत्री ने सभी दलों से जनहित के मुद्दों पर सार्थक बहस और सहयोग की अपील की।

