Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल में भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ विरोध मार्च, हेमंत खण्डेलवाल बोले-...

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ विरोध मार्च, हेमंत खण्डेलवाल बोले- लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करना बंद करे विपक्ष

भोपाल: राजधानी भोपाल में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध मार्च निकालकर विपक्ष पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने और अराजक राजनीति करने का आरोप लगाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने रेडक्रॉस अस्पताल से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला। मार्च के दौरान भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस कार्यालय के निकट पुलिस ने बैरिकेडिंग कर जुलूस को रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय प्रायोजित अराजकता की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं और विदेशी मंचों पर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं।

यह भी पढ़ें-

राज्यसभा में खड़गे बोले- पहले धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, तभी होगी चर्चा

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि उस राजनीतिक सोच के विरोध में है जो लोकतंत्र, संवैधानिक संस्थाओं और राष्ट्रहित को कमजोर करने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि देश की जनता कई बार कांग्रेस को नकार चुकी है, लेकिन पार्टी अपनी राजनीतिक विफलताओं का दोष संस्थाओं पर मढ़ने का प्रयास कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार युवाओं के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि नीट-यूजी सहित प्रतियोगी परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी और लीक-प्रूफ बनाने के लिए केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष संवाद के बजाय टकराव की राजनीति कर रहा है।

भाजपा ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन देश की प्रतिष्ठा और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का अधिकार किसी को नहीं है। पार्टी ने कांग्रेस से दल और परिवार की राजनीति छोड़कर राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने की अपील की। भाजपा ने स्पष्ट किया कि वह लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस की राजनीति का विरोध जारी रखेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन