Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमंदसौर बस हादसा: 40 श्रद्धालु घायल, CM डॉ. मोहन यादव ने जताया...

मंदसौर बस हादसा: 40 श्रद्धालु घायल, CM डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख

भोपाल: जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की एक बस सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बालटाल से श्रीनगर के बीच गांदरबल जिले के हरिगनीवान क्षेत्र में बस अनियंत्रित होकर करीब 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में करीब 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें 18 श्रद्धालु मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं।

CM डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि अमरनाथ यात्रा से लौट रही मंदसौर की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी यात्रियों की कुशलक्षेम की जानकारी ली गई है तथा घायलों के उपचार और प्रभावित परिवारों से संपर्क के लिए उज्जैन संभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अधिकारियों की एक टीम भी मौके के लिए रवाना की जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 50 श्रद्धालु सवार थे। हादसा गांदरबल जिले के गुंड के हरिगनीवान इलाके में स्थित ‘S’ मोड़ के पास हुआ, जहां बस नियंत्रण खो बैठी और सिंध नदी के किनारे लगभग 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

राहत एवं बचाव अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही ITBP, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए कंगन अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार सभी घायलों का उपचार जारी है।

TBP ने दी जानकारी

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत एवं बचाव अभियान समय पर शुरू होने से घायलों को जल्द चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सकी। फिलहाल प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है, जबकि घायलों का इलाज जारी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन