Tuesday, September 22, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsFBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भारतीय अमृतपाल सिंह

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भारतीय अमृतपाल सिंह

वॉशिंगटन: अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी FBI ने भारतीय नागरिक अमृतपाल सिंह को अपनी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया है। एजेंसी का आरोप है कि वह अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और एक संगठित आपराधिक गिरोह का सदस्य है।

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़ने का आरोप

FBI के अनुसार, अमृतपाल सिंह कथित तौर पर रविंदर ढांडा ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप से जुड़ा है। जांच एजेंसी का दावा है कि यह गिरोह कनाडा के वैंकूवर से संचालित होता है और अमेरिका, कनाडा तथा मैक्सिको में मादक पदार्थों की तस्करी करता था।

कोकीन और मेथामफेटामाइन तस्करी की साजिश का आरोप

अमृतपाल सिंह पर कोकीन और मेथामफेटामाइन की तस्करी की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। FBI के मुताबिक, 23 जून 2026 को लॉस एंजिलिस की एक संघीय अदालत ने उसके खिलाफ फेडरल अरेस्ट वारंट जारी किया था।

FBI ने जारी की पहचान संबंधी जानकारी

FBI ने बताया कि अमृतपाल सिंह का जन्म 7 जनवरी 1996 को हुआ था और वह भारतीय नागरिक है। उसकी पहचान के लिए एजेंसी ने 2024 की एक तस्वीर भी सार्वजनिक की है।

लोगों से मांगी गई सूचना

FBI ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास अमृतपाल सिंह के बारे में कोई विश्वसनीय जानकारी हो, तो वह तुरंत एजेंसी को सूचित करे। इस मामले की जांच फिलहाल FBI का लॉस एंजिलिस फील्ड ऑफिस कर रहा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन