Monday, August 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsUP Police Constable Result 2026 जारी, 76 हजार अभ्यर्थी हुए सफल

UP Police Constable Result 2026 जारी, 76 हजार अभ्यर्थी हुए सफल

उत्तर प्रदेश: (UPPRPB)उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 32,679 पदों पर होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 76,184 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए सफल घोषित किया गया है।

भर्ती बोर्ड की ओर से जारी परिणाम में सफल अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) यानी फिजिकल टेस्ट के चरण से गुजरना होगा। इसके बाद ही भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण पूरे किए जाएंगे।

पुरुष और महिला वर्ग का कट-ऑफ जारी

रिजल्ट के साथ ही अलग-अलग वर्गों का कट-ऑफ भी जारी किया गया है। सामान्य यानी अनारक्षित वर्ग का कट-ऑफ अन्य वर्गों की तुलना में अधिक रहा।अनारक्षित वर्ग (पुरुष): 258.03 अंक, अनारक्षित वर्ग (महिला): 255.84 अंक वहीं सामान्य वर्ग का कट-ऑफ OBC वर्ग से करीब 7 अंक अधिक रहा।

अब होगा फिजिकल टेस्ट

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा। फिजिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

कैसे चेक करें UP Police Constable Result?

अभ्यर्थी अपना रिजल्ट UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए:

  • UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
  • UP Police Constable Result लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • रिजल्ट डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
  • भर्ती परीक्षा और आगे की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा राज्य की सबसे बड़ी पुलिस भर्तियों में से एक है। लाखों अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए अब फिजिकल टेस्ट और अन्य चयन प्रक्रियाएं आयोजित की जाएंगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आगे की जानकारी और परीक्षा कार्यक्रम के लिए UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार अपडेट चेक करते रहें।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन