Wednesday, August 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsPoK चुनाव पर सियासी संग्राम: PML-N ने सरकार बनाने का किया दावा

PoK चुनाव पर सियासी संग्राम: PML-N ने सरकार बनाने का किया दावा

मुजफ्फराबाद (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटों की गिनती जारी है। इसी बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने दावा किया है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) को स्पष्ट बहुमत मिल गया है और पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में है। राणा सनाउल्लाह के मुताबिक, 45 सदस्यीय विधानसभा में उनकी पार्टी को अब तक 23 सीटों पर बढ़त या जीत मिली है, जिससे सरकार गठन का रास्ता साफ होता दिख रहा है।

बिलावल भुट्टो ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल

वहीं, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे चरण के मतदान में बड़े पैमाने पर धांधली हुई और चुनाव आयोग ने उनकी पार्टी की शिकायतों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में बिलावल ने कहा कि यदि चुनाव आयोग समय रहते शिकायतों पर कार्रवाई करता, तो चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहती। उन्होंने विवादित सीटों पर दोबारा मतदान कराने की मांग भी की।

हिंसा और विरोध के बीच हुआ मतदान

बता दें PoK में चुनाव का दूसरा चरण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। मतदान केंद्रों तक चुनाव कर्मियों को सुरक्षा बलों के काफिले के साथ पहुंचाया गया। स्थानीय पुलिस के अलावा पाकिस्तान के अन्य प्रांतों से भी अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। इसके बावजूद कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर चुनाव प्रक्रिया का विरोध किया। प्रतिबंधित संगठन जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों पर मतदान प्रभावित करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें-

अमेरिका-ईरान में आज से फिर बातचीत होगी शुरू

JEAAC का आरोप- चुनावी प्रक्रिया में हो रही है हेराफेरी

JAAC का आरोप है कि विधानसभा की कुछ सीटों पर राजनीतिक हस्तक्षेप कर मनचाहे उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। संगठन पिछले कई सप्ताह से इस मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी मांगों और विरोध को मीडिया में पर्याप्त जगह नहीं दी जा रही है।

तीन चरणों में हो रहे हैं चुनाव

PoK की 45 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव तीन चरणों में कराए जा रहे हैं।

  • पहला चरण: 27 जुलाई (मीरपुर डिवीजन)
  • दूसरा चरण: मुजफ्फराबाद और शरणार्थी सीटें
  • तीसरा चरण: 10 अगस्त (पुंछ डिवीजन)

पहले चरण में PML-N ने 13 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि PPP को 4 सीटें मिली थीं।

भारत पहले ही जता चुका है आपत्ति

हालांकि भारत सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सहित पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र भारत का अभिन्न हिस्सा हैं। भारत ने इन चुनावों को अवैध कब्जे वाले क्षेत्र में कराया गया अभ्यास बताते हुए इसकी वैधता पर सवाल उठाए हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन