Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news'महाभारत' के अश्वत्थामा प्रदीप रावत का निधन

‘महाभारत’ के अश्वत्थामा प्रदीप रावत का निधन

मुंबई: दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले एक महीने से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। प्रदीप रावत ने बी.आर.चोपड़ा के लोकप्रिय धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा का किरदार निभाकर अभिनय की दुनिया में पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की कई चर्चित फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी का परिचय दिया।

सेना में जाना चाहते थे, लेकिन किस्मत ने बना दिया अभिनेता

हरियाणा के अंबाला निवासी प्रदीप रावत का सपना अपने पिता की तरह भारतीय सेना में शामिल होने का था। हालांकि कई प्रयासों के बावजूद उनका चयन नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई पूरी कर जबलपुर में एक बैंक में नौकरी शुरू की। नौकरी के साथ उनका झुकाव थिएटर की ओर बढ़ा और वह अभिनेता राज बब्बर के थिएटर ग्रुप ‘एकजुट थिएटर’ से जुड़ गए। यहीं से उनके अभिनय करियर की मजबूत नींव पड़ी।

ऐसे मिला ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा का किरदार

थिएटर के दौरान प्रदीप रावत की प्रतिभा पर राज बब्बर के एक करीबी की नजर पड़ी। उनकी सलाह पर उन्होंने बी.आर. चोपड़ा के धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया। ऑडिशन सफल रहा और उन्हें यह अहम किरदार मिला। इस भूमिका ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और यहीं से उनके अभिनय करियर की शुरुआत हुई।

फिल्म इंडस्ट्री ने दी श्रद्धांजलि

प्रदीप रावत के निधन से फिल्म और टेलीविजन जगत ने एक अनुभवी कलाकार को खो दिया है। उनके निधन पर कई कलाकारों और प्रशंसकों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके अभिनय योगदान को याद किया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन