Wednesday, August 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमप्र कांग्रेस ने प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के सभी विभाग-प्रकोष्ठ भंग...

मप्र कांग्रेस ने प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के सभी विभाग-प्रकोष्ठ भंग किए

भोपाल: मप्र कांग्रेस ने संगठन में व्यापक बदलाव की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर तक सभी विभागों और प्रकोष्ठों की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। पार्टी नेतृत्व ने इसे संगठन के पुनर्गठन अभियान का हिस्सा बताते हुए कहा है कि जल्द ही नई टीम का गठन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पिछले दो दिनों से कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मप्र कांग्रेस संगठन को अधिक सक्रिय, प्रभावी और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर मंथन हुआ। इसी मंथन के बाद सभी विभागों और प्रकोष्ठों की मौजूदा इकाइयों को भंग करने का निर्णय लिया गया।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने इस संबंध मे आदेश जारी कर प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर तक गठित सभी विभागों एवं प्रकोष्ठों की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस के इस फैसले को संगठन में बड़े बदलाव की शुरुआत माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

CM मोहन यादव का छात्राओं से संवाद: बोले- आज का विद्यार्थी ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

पार्टी सूत्रों का कहना है कि जल्द ही नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ विभागों और प्रकोष्ठों का नए सिरे से गठन किया जाएगा। इसके माध्यम से संगठन को आगामी चुनावों और राजनीतिक गतिविधियों के लिए अधिक मजबूत, सक्रिय और परिणामोन्मुख बनाने की रणनीति पर काम किया जाएगा।

संगठनात्मक पुनर्गठन के इस कदम को कांग्रेस नेतृत्व की उस कवायद के रूप में देखा जा रहा है, जिसके जरिए पार्टी जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन को मजबूती देने की तैयारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन