Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsतथ्यवाणी की खबर का हुआ असर, शहडोल SP ने आरक्षक को किया...

तथ्यवाणी की खबर का हुआ असर, शहडोल SP ने आरक्षक को किया निलंबित

शहडोल: शहडोल के पपौंध थाने में तैनात आरक्षक सुरेश सिंह का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आया था। जहा आरक्षक क्रमांक 608 सुरेश सिंह, थाना पपौंध का रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आने के बाद संबंधित आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन शहडोल संबद्ध कर दिया गया है।

शहडोल जिले के पपौंध थाने में तैनात आरक्षक सुरेश सिंह का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आया था। टीम तथ्य समाचार के पास मौजूद एक्सक्लूसिव विजुअल्स में आरक्षक सुरेश सिंह कथित रूप से रिश्वत की बातचीत करते और पैसे लेते हुए कैमरे में कैद किये गए है। इस वीडियो को तथ्य समाचार के डिजिटल चैनल पर प्रसारित किए जाने के बाद शहडोल SP ने आरक्षक को निलंबित किया।

मामला क्या है?

कैमरे में कैद कथित घूसखोरी ने थाने में कार्रवाई के बदले पैसे लिए जाने के आरोपों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सामने आए वीडियो में आरक्षक सुरेश सिंह कथित तौर पर कार्रवाई के नाम पर पैसों की मांग करते हुए दिखाई दे रहा है। आरोप है कि पैसे नहीं देने पर संबंधित व्यक्ति को मामले में फंसाने की धमकी भी दी गई। मामला सामने आने के बाद मानवाधिकार संगठन ने शहडोल पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। आरक्षक क्रमांक 608 सुरेश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन शहडोल संबद्ध कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन