Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsडिंडोरी में बारिश से खराब होती मिली धान, विधायक ने किया ओपन...

डिंडोरी में बारिश से खराब होती मिली धान, विधायक ने किया ओपन कैंप का निरीक्षण

डिंडोरी: शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे और जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते ने अमरपुर जनपद पंचायत के सिधौली गांव में स्थित धान के ओपन कैंप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कैंप में बड़ी मात्रा में धान बारिश में खुले में रखी मिली। मौके पर करीब 50 ट्रक धान खराब होती दिखाई दी। इसका वीडियो भी सामने आया है।

खुले में रखी धान को लेकर उठे सवाल

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने बताया कि शुक्रवार को वे समर्थकों के साथ सिधौली गांव में आयोजित जन विश्वास अभियान में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में धान का ओपन कैंप देखकर वे रुके और मौके की स्थिति का जायजा लिया।

ये भी पढ़े

धार में ट्रॉला ने ईको वैन को मारी टक्कर, गुजरात के छह युवकों की मौत, एक गंभीर

विधायक के मुताबिक, कैंप में करीब 50 ट्रक धान बारिश में भीगती और खराब होती दिखाई दी, जबकि बड़ी मात्रा में धान पॉलीथीन से ढकी हुई थी। उन्होंने किसानों से खरीदी गई धान को इस तरह खुले में रखने और समय पर मिलिंग के लिए नहीं भेजे जाने पर सवाल उठाए।

विधायक बोले- शासन के लाखों रुपये हो रहे बर्बाद

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि किसानों से खरीदी गई धान को सुरक्षित रखना शासन की जिम्मेदारी है। खुले में धान के खराब होने से सरकारी धन का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि यह धान जरूरतमंद गरीबों के उपयोग में लाई जाती तो बेहतर होता।

उन्होंने बताया कि कैंप में तीन चौकीदार तैनात हैं। मौके पर मौजूद धान को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई। कुछ धान को वर्ष 2024 की, जबकि कुछ को इसी साल की बताया गया।

अधिकारी बोले- 5 से 6 साल पुरानी है धान

मामले में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी वैद्यनाथ वासनिक ने बताया कि कैंप में रखी धान करीब 5 से 6 साल पुरानी है। उनके अनुसार, इस धान की खरीदी उस समय गोगरिन कंपनी द्वारा की गई थी। धान का समय पर उठाव क्यों नहीं हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि धान के निपटारे के लिए शासन को डीसीसी (डिस्पोजल ऑफ कॉन्डेम्ड कमोडिटी) का प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से निर्देश मिलने के बाद नियमानुसार धान की नीलामी कराई जाएगी या उसे गड्ढे में दबाने की कार्रवाई की जाएगी।

मामले में अब सवाल यह है कि वर्षों से खुले में रखी इस धान का समय पर उठाव और निपटारा क्यों नहीं किया गया और इसके चलते सरकारी संपत्ति के नुकसान की जिम्मेदारी किसकी तय होगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन