Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपिकनिक मनाने गए 7 युवक तेज बहाव में फंसे, पुलिस-SDRF ने किया...

पिकनिक मनाने गए 7 युवक तेज बहाव में फंसे, पुलिस-SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

भोपाल: राजधानी भोपाल में बारिश के बीच पिकनिक मनाने गए सात युवक अचानक मुसीबत में फंस गए। पहाड़ी क्षेत्र में तेज बारिश के बाद पानी का बहाव बढ़ने से सभी युवक फाटापान-बाबाझिरी के पिकनिक स्पॉट पर एक टीले पर फंस गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने SDRF और ग्रामीणों की मदद से सभी युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

दोपहर में पिकनिक मनाने पहुंचे थे युवक

जानकारी के मुताबिक, सभी सात युवक ओल्ड सिटी क्षेत्र के रहने वाले हैं। युवक दोपहर के समय पिकनिक मनाने के लिए फाटापान-बाबाझिरी स्थित पिकनिक स्पॉट पर पहुंचे थे। इसी दौरान क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश के कारण पहाड़ों से पानी तेजी से नीचे उतरने लगा। देखते ही देखते पिकनिक स्पॉट के आसपास पानी का बहाव बढ़ गया और चारों तरफ से पानी आने के कारण युवकों के लिए वापस लौटना मुश्किल हो गया।

ये भी पढ़े

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 72 घंटे से भारी बारिश, नर्मदा का जलस्तर 10 फीट बढ़ा; भोपाल-गुना में स्कूल बंद, 5 जिलों में अलर्ट

तेज बहाव के बीच टीले पर फंसे

पानी का बहाव लगातार तेज होने के बाद सातों युवक अपनी जान बचाने के लिए एक ऊंचे टीले पर चले गए। कुछ देर बाद उन्हें समझ आया कि पानी का स्तर और बढ़ सकता है। इसके बाद युवकों ने अपने परिजनों के माध्यम से डायल-112 पर सूचना पहुंचाई।

सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। तेज बहाव को देखते हुए पुलिस ने SDRF की टीम और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

शाम करीब 7 बजे सभी को सुरक्षित निकाला

पुलिस और SDRF की टीम ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए सभी सात युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू की कार्रवाई शाम करीब 7 बजे पूरी हुई। सभी युवक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

मामला कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र का है। बारिश के दौरान पहाड़ी और पिकनिक स्पॉट वाले क्षेत्रों में अचानक पानी का बहाव बढ़ने से हादसे का खतरा बना रहता है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन की ओर से लोगों से ऐसे स्थानों पर बारिश के दौरान जाने से बचने की अपील की जाती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन