Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल की बस्तियों में हर 9वां BP, हर 10वां शुगर का शिकार

भोपाल की बस्तियों में हर 9वां BP, हर 10वां शुगर का शिकार

भोपाल: राजधानी की 36 बस्तियों में लगाए जा रहे सामुदायिक स्वास्थ्य शिविरों में स्वास्थ्य जांच के दौरान चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। अब तक 2,518 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें हर 9वां व्यक्ति हाई BP और हर 10वां व्यक्ति बढ़ी हुई शुगर का शिकार मिला। वहीं, 115 गर्भवती महिलाओं की जांच में 15 हाई रिस्क प्रेग्नेंसी और 9 में एनीमिया पाया गया।

हर 9वां व्यक्ति हाई BP का शिकार

शिविरों में 1,026 लोगों के ब्लड प्रेशर की जांच की गई। इनमें 117 लोगों का BP बढ़ा हुआ मिला। यह कुल जांच का 11.4 प्रतिशत है। यानी करीब हर 9 में से एक व्यक्ति हाई BP की समस्या से जूझता मिला। ऐसे लोगों को डॉक्टरों ने जरूरी सलाह दी और आगे की जांच व उपचार के लिए मार्गदर्शन किया।

हर 10वां व्यक्ति बढ़ी शुगर का शिकार

रक्त शर्करा की जांच में भी चिंताजनक स्थिति सामने आई। 1,157 लोगों की शुगर जांच की गई, जिनमें 115 लोगों की शुगर बढ़ी हुई मिली। यह कुल जांच का 9.9 प्रतिशत है। यानी लगभग हर 10 में से एक व्यक्ति की शुगर सामान्य से अधिक पाई गई।

13% गर्भवतियां हाई रिस्क

शिविरों में 115 गर्भवती महिलाओं की भी जांच की गई। इनमें 15 महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की श्रेणी में मिलीं। यह करीब 13 प्रतिशत है। इसके अलावा 9 गर्भवती महिलाओं में मध्यम स्तर का एनीमिया पाया गया। जरूरत के अनुसार महिलाओं को आगे की जांच और उपचार के लिए रेफर किया जा रहा है।

300 बच्चों की जांच, कुपोषण की पहचान

स्वास्थ्य शिविरों में पांच साल तक की उम्र के 300 बच्चों की जांच भी की गई। इनमें कुपोषण की पहचान हुई। जरूरतमंद बच्चों को आगे के उपचार और जांच के लिए रेफर किया जा रहा है। शिविरों में नियमित टीकाकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

जांच के साथ दवा और कार्ड की सुविधा

इन शिविरों में लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण, मुफ्त जांच, दवा वितरण और असंचारी रोगों की स्क्रीनिंग जैसी सुविधाएं एक ही जगह मिल रही हैं। गर्भवती महिलाओं और बच्चों की जांच के साथ जरूरतमंद मरीजों को रेफर भी किया जा रहा है।

सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी और ई-केवाईसी की सुविधा भी उपलब्ध है। अब तक 52 आयुष्मान कार्ड और 260 आभा आईडी बनाए जा चुके हैं।

श्रमिक और कामकाजी महिलाओं पर विशेष फोकस

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि शिविरों का उद्देश्य बस्तियों में रहने वाले लोगों को उनके घर के आसपास ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। खासतौर पर श्रमिक वर्ग, कामकाजी महिलाओं और उनके बच्चों को प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसे लोगों तक भी जांच और उपचार की सुविधा पहुंचाई जा रही है, जो कामकाज या अन्य कारणों से नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंच पाते।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन