Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल की सुनीता सिंह ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर 21 हजार...

भोपाल की सुनीता सिंह ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर 21 हजार फीट (6,111 मीटर) ऊंचे माउंट युनाम पर लहराया तिरंगा

भोपाल: भोपाल की सुनीता सिंह ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर करीब 21 हजार फीट (6,111 मीटर) ऊंचे माउंट युनाम पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर भोपाल और प्रदेश का गौरव बढ़ा दिया।

माउंट युनाम भारत में मनाली-लेह राजमार्ग पर बरालाचा ला दर्रे के पास लाहौल-स्पीति घाटी में स्थित है। यह शिखर अपने पथरीली संरचना, सीधी चढ़ाई और बर्फ के कारण इसे चुनौतीपूर्ण माना जाता है। खास बात यह है कि सुनीता सिंह 56 साल की हैं और इस उम्र में पर्वतारोहण वैसे भी काफी चुनौतीपूर्ण होता है

सुश्री सिंह ने 15 अगस्त 2026 को सुबह 9:16 बजे इस चोटी पर तिरंगा फहराया। सुनीता सिंह भोपाल स्थित स्टेट बैंक मुख्यालय में असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एजीएम) के पद पर कार्यरत हैं इसलिए उन्होंने स्टेट बैंक का ध्वज भी फहराया।

इस अवसर पर सुश्री सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि उन्होंने साहस, सेवा और राष्ट्रीय गौरव के मूल्यों को समर्पित की है, जो एसबीआई की पहचान हैं। यह अभियान स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में और देश के दुर्गम क्षेत्रों में भी बैंक की उपस्थिति को दर्शाने के लिए किया गया।

सुनीता सिंह इससे पहले नेपाल में 6,476 मीटर ऊंचे मेरा पीक, 6,119 मीटर ऊंचे लोबुचे ईस्ट पर दो बार, रूस के माउंट एल्ब्रुस और अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो पर सफलता पूर्वक तिरंगा लहरा चुकी हैं। वे माउंट एवरेस्ट पर 7200 मीटर तक और अर्जेंटीना के माउंट एकॉनकागुआ पर 6700 मीटर तक पर्वतारोहण कर चुकी हैं।

सुनीता सिंह का मानना है कि यह सफर सिर्फ ऊंचाइयों को छूने का नहीं, बल्कि हर चढ़ाई के साथ खुद को और मजबूत बनाने, चुनौतियों से सीखने और अगले शिखर के लिए फिर तैयार होने की कहानी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन