Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरक्षाबंधन पर भोपाल-रीवा के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें: वंदे भारत में 8...

रक्षाबंधन पर भोपाल-रीवा के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें: वंदे भारत में 8 की जगह 16 कोच, बढ़ेंगी सीटें

भोपाल: रक्षाबंधन पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल-रीवा के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। 25 से 31 अगस्त के बीच अलग-अलग तारीखों में स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। साथ ही रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 8 की जगह 16 कोच लगाए गए हैं। यह व्यवस्था 7 अगस्त से 24 अक्टूबर तक लागू रहेगी।

25 अगस्त से शुरू होंगी स्पेशल ट्रेनें

गाड़ी संख्या 02155 भोपाल-रीवा स्पेशल 25 अगस्त की रात 10:25 बजे भोपाल से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में 02156 रीवा-भोपाल स्पेशल 26 अगस्त को शाम 6:35 बजे रीवा से चलेगी और अगले दिन सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी।

इसके अलावा 02189 भोपाल-रीवा स्पेशल 26 और 27 अगस्त को रात 10:25 बजे भोपाल से रवाना होगी। इसकी वापसी सेवा 02190, 27 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे रीवा से चलकर रात 9 बजे भोपाल पहुंचेगी।

29, 30 और 31 अगस्त को भी ट्रेनें

29 अगस्त को 02154 रीवा-भोपाल स्पेशल शाम 6:35 बजे रीवा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी। 30 अगस्त को 02180 रीवा-भोपाल स्पेशल चलेगी। इसके बाद 31 अगस्त को 02179 भोपाल-रीवा स्पेशल रात 10:25 बजे भोपाल से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी।

इन ट्रेनों का संचालन विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना के रास्ते किया जाएगा।

वंदे भारत में दोगुने हुए कोच

त्योहारी सीजन में यात्रियों को ज्यादा सीटें उपलब्ध कराने के लिए रीवा-रानी कमलापति-रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस में 8 की जगह 16 कोच वाली रेक चलाई जा रही है। 7 अगस्त से 24 अक्टूबर तक लागू इस बदलाव से ट्रेन की क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार सीट/बर्थ क्षमता 530 से बढ़कर 1128 तक हो जाएगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवाओं, 139 या रेल ऐप से जरूर जांच लें।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन