Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमुरैना में खाद और ई-टोकन को लेकर किसानों का प्रदर्शन, रात से...

मुरैना में खाद और ई-टोकन को लेकर किसानों का प्रदर्शन, रात से लाइन में लगे किसानों ने बंद किया मंडी गेट

मुरैना: मुरैना में खाद और ई-टोकन की समस्या से परेशान किसानों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। दो दिन की छुट्टी के बाद खाद और ई-टोकन लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान रात करीब 2 से 3 बजे से ही कृषि उपज मंडी मुरैना पहुंच गए थे। किसान घंटों लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन सुबह 10 बजे तक ई-टोकन वितरण के लिए कोई कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

मंडी का गेट बंद कर किसानों ने किया प्रदर्शन

काफी देर तक इंतजार करने के बाद किसानों का सब्र जवाब दे गया। नाराज किसानों ने कृषि उपज मंडी का गेट बंद कर दिया और जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

ये भी पढ़े

सागर में घर से बड़ी मात्रा में नगदी बरामद, करीब 4 करोड़ होने की आशंका

किसानों का आरोप है कि खाद लेने के लिए उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई किसान रात से ही लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन व्यवस्था संभालने के लिए जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी समय पर मौके पर नहीं पहुंचे।

रात से लाइन में लगे थे किसान

दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को खाद और ई-टोकन लेने के लिए मंडी में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे थे। किसानों को उम्मीद थी कि सुबह समय पर ई-टोकन वितरण शुरू हो जाएगा। लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, जिसके बाद किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कृषि मंत्री का गृह जिला है मुरैना

खाद की समस्या को लेकर मुरैना का मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यह मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना का गृह जिला है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने प्रशासन से खाद वितरण की व्यवस्था बेहतर करने और ई-टोकन समय पर उपलब्ध कराने की मांग की है।

वहीं, डिप्टी डायरेक्टर कृषि अन्नत सड़गैया से मामले को लेकर पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन