Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकिरनापुर में विधायक कर्राहे ने किया 3.50 लाख के सभा मंच का...

किरनापुर में विधायक कर्राहे ने किया 3.50 लाख के सभा मंच का लोकार्पण, बच्चों के साथ बैठकर किया विशेष भोज

बालाघाट/किरनापुर:  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किरनापुर क्षेत्र के ग्राम कोतरी में विकास कार्य और जनभागीदारी से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत आमगांव के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोतरी में लांजी-किरनापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार कर्राहे ने विधायक निधि से 3.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवनिर्मित सभा मंच का फीता काटकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

ये भी पढ़े  मुरैना में खाद और ई-टोकन को लेकर किसानों का प्रदर्शन, रात से लाइन में लगे किसानों ने बंद किया मंडी गेट

कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं नमन के साथ हुई। इसके बाद विधायक एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। नवनिर्मित सभा मंच के लोकार्पण के अवसर पर विधायक ने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। ग्रामीण स्तर पर सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बनाए गए इस मंच को गांव के लिए उपयोगी विकास कार्य बताया गया।

विधायक ने बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन

लोकार्पण कार्यक्रम के बाद विधायक राजकुमार कर्राहे शासकीय प्राथमिक शाला कोतरी पहुंचे। यहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय में विशेष भोज का आयोजन किया गया था। विधायक ने जनप्रतिनिधियों एवं अन्य अतिथियों के साथ स्कूली बच्चों के बीच बैठकर भोजन किया। विधायक और जनप्रतिनिधियों को अपने साथ बैठकर भोजन करते देख बच्चे भी उत्साहित नजर आए। इस दौरान बच्चों के साथ आत्मीयता से संवाद भी किया गया।

कार्यक्रम में अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में जनपद पंचायत किरनापुर अध्यक्ष कल्याण सिंह राणा, उपाध्यक्ष भुवन भाऊ रहांगडाले, जनपद सदस्य मुकेश सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य चेतना/अजय कुर्राहे, मीरा/राधेश्याम सिंघनधूपे, सांसद प्रतिनिधि चूमेश लिल्हारे, विधायक प्रतिनिधि रामकुमार राणा, एसडीएम आदित्य नारायण तिवारी, तहसीलदार वर्षा झारिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ममता कुलस्ते, थाना प्रभारी राजकुमार चौधरी, बीईओ गणेश प्रसाद सोनी, प्राचार्य अनीता तारण सहित पंचायत एवं प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।

इसके अलावा सरपंच संतोष खरे, उपसरपंच डिलेन्द्र सिल्हारे, सचिव द्वारका चौधरी, रोजगार सहायक दशाराम मानेश्वर, पंचगण, विद्यालय के प्रधान पाठक प्रकाश वैध, शिक्षकगण, विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

स्वतंत्रता दिवस पर विकास और सामाजिक सहभागिता का संदेश

ग्राम कोतरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एक ओर जहां विधायक निधि से निर्मित सभा मंच का लोकार्पण किया गया, वहीं दूसरी ओर स्कूली बच्चों के साथ विशेष भोज के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और बच्चों के बीच आत्मीयता देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन