Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनितिन नबीन कर सकते हैं आज नई टीम का ऐलान, अनुराग ठाकुर...

नितिन नबीन कर सकते हैं आज नई टीम का ऐलान, अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी की वापसी के संकेत

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर सकते हैं। रिपोर्टर्स के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी की राष्ट्रीय संगठन में दोबारा महत्वपूर्ण भूमिका मिल सकती है। नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी जगह दिए जाने की संभावना है।

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के करीब सात महीने बाद भी नई टीम का गठन लंबित है। माना जा रहा है कि मानसून सत्र के बाद तैयार की गई टीम में आगामी चुनावी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए संगठन में बदलाव किए जाएंगे।

नई टीम में 38 पदों पर नियुक्ति संभव

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 9 राष्ट्रीय महामंत्री, 15 सचिव और एक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है। इनमें एक महामंत्री संगठन भी शामिल होगा। इस तरह राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम में अधिकतम 38 सदस्य हो सकते हैं।

ये भी पढ़े   लखीसराय में करंट की अफवाह ने मचाई भगदड़, 7 महिलाओं की मौत

इसके अलावा नबीन पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी गठन कर सकते हैं। यह भाजपा की प्रमुख निर्णय लेने वाली संस्थाओं में से एक है। इसमें अध्यक्ष सहित अधिकतम 120 सदस्य हो सकते हैं। नियमों के अनुसार इसमें कम से कम 40 महिलाएं और 12 सदस्य SC-ST वर्ग से होना आवश्यक है। अध्यक्ष जरूरत के अनुसार विशेष और स्थायी आमंत्रित सदस्यों को भी मनोनीत कर सकते हैं।

अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी की भूमिका

हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से सांसद अनुराग ठाकुर केंद्र सरकार में सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह वित्त और कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

वहीं, स्मृति ईरानी भाजपा की प्रमुख महिला नेताओं में शामिल हैं। वह केंद्र में मंत्री रह चुकी हैं और 2019 से 2024 तक अमेठी से लोकसभा सांसद रहीं। संगठन में वह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव जैसी जिम्मेदारियां भी संभाल चुकी हैं।

अनुभव और युवा चेहरों का संतुलन

अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी की संभावित वापसी के पीछे संगठन में अनुभव और युवा नेतृत्व के बीच संतुलन बनाने की रणनीति हो सकती है। 45 साल की उम्र में नितिन नबीन इस साल भाजपा के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। उनके अध्यक्ष बनने को पार्टी में पीढ़ीगत बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया।

भाजपा का यह संगठनात्मक बदलाव आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। इनमें विशेष रूप से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

UP के सांसदों से नबीन ने लिया फीडबैक

आगामी चुनावी रणनीति को लेकर नितिन नबीन ने उत्तर प्रदेश के सांसदों से फीडबैक लेना भी शुरू कर दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उन्होंने उत्तर प्रदेश के करीब 20 सांसदों से अलग-अलग मुलाकात की।

इन बैठकों में जातीय समीकरण, राज्य का राजनीतिक माहौल और कार्यकर्ताओं के मनोबल समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति और संगठन को लेकर फीडबैक साझा किया।

बैठकों में गैर-यादव OBC मतदाताओं के बीच भाजपा का सामाजिक आधार मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने पर भी चर्चा होने की बात सामने आई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन