Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsएक्शन सीन की शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी...

एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी गंभीर चोट

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को फिल्ममेकर कबीर खान की अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभीर चोट लग गई। एक्शन सीन शूट करते वक्त उनके घुटने में चोट आई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर जल्द ही उनके घुटने की सर्जरी करेंगे।

फिल्म के आखिरी शेड्यूल में लगी चोट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक आर्यन फिल्म के आखिरी शूटिंग शेड्यूल में एक मुश्किल एक्शन सीन कर रहे थे। शूटिंग पूरी होने में महज दो दिन बाकी थे। इससे पहले कार्तिक एक्शन कोच के साथ इस सीन के लिए कड़ी ट्रेनिंग भी कर रहे थे। सीन की शूटिंग के दौरान अचानक उनके घुटने में चोट लग गई। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

फोर्टिस राहेजा अस्पताल में चल रहा इलाज

प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, कार्तिक को फोर्टिस राहेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उनकी चोट की जांच कर रहे हैं और एक दिन बाद घुटने की सर्जरी किए जाने की बात सामने आई है।

सर्जरी के बाद कार्तिक को कुछ दिनों तक आराम करना पड़ सकता है। पूरी तरह फिट होने के बाद ही वह दोबारा शूटिंग और दूसरी प्रोफेशनल जिम्मेदारियां शुरू कर पाएंगे।

अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग भी हो सकती है प्रभावित

चोट के चलते कार्तिक की दूसरी फिल्म के शेड्यूल पर भी असर पड़ सकता है। वह अनुराग बसु की एक अनटाइटल्ड फिल्म में भी काम कर रहे हैं। ऐसे में सर्जरी और रिकवरी के बाद ही इस फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू होने की संभावना है।

कबीर खान के साथ दूसरी फिल्म कर रहे हैं कार्तिक

कबीर खान की इस फिल्म में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। दोनों इससे पहले फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में साथ काम कर चुके हैं। कार्तिक ने डोपामिन स्टूडियोज के साथ फिल्म प्रोडक्शन में भी कदम रखा है।

इन फिल्मों में भी नजर आएंगे कार्तिक

कबीर खान की फिल्म के अलावा कार्तिक आर्यन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वह मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बन रही फैंटेसी-कॉमेडी-एडवेंचर फिल्म ‘नागजिला’ में नजर आएंगे।

इसके अलावा कार्तिक ‘कैप्टन इंडिया’ का भी हिस्सा हैं। चोट के बाद उनकी आगामी फिल्मों की शूटिंग और शेड्यूल उनकी रिकवरी पर निर्भर करेंगे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन