Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमोदी मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी: युवाओं और महिलाओं को मिल सकती है...

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी: युवाओं और महिलाओं को मिल सकती है ज्यादा जगह

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में युवाओं, महिलाओं और सहयोगी दलों को अधिक प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री पश्चिम एशिया दौरे से 2 सितंबर को लौटने के बाद विस्तार की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं।

मंत्रियों की संख्या 75 तक बढ़ाने की तैयारी

संभावित विस्तार में केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़ाकर 75 तक करने की योजना है। नए सहयोगी दलों को प्रतिनिधित्व देने के साथ चुनावी राज्यों के राजनीतिक समीकरणों को भी साधने पर मंथन चल रहा है।

ये भी पढ़े   मालनपुर में गोदरेज की नई यूनिट शुरू, ₹450 करोड़ से ज्यादा का निवेश; एशिया की सबसे बड़ी साबुन फैक्ट्री

युवाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर

मंत्रिमंडल में 50 वर्ष से कम उम्र के मंत्रियों की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत से बढ़ाकर करीब 40 प्रतिशत करने की योजना बताई जा रही है। फिलहाल 50 साल से कम उम्र के 17 मंत्री हैं। वहीं, 40 वर्ष से कम उम्र के मंत्रियों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।

महिला मंत्रियों की संख्या 7 से बढ़ाकर 12 करने की योजना

वर्तमान में केंद्रीय मंत्रिमंडल में सात महिला मंत्री हैं। संभावित विस्तार में उनकी संख्या बढ़ाकर कम से कम 12 करने की तैयारी है। इसके लिए नए महिला चेहरों की तलाश और राजनीतिक समीकरणों पर विचार किया जा रहा है।

70 साल से अधिक उम्र के कुछ मंत्री हो सकते हैं बाहर

मंत्रिमंडल में फिलहाल 70 वर्ष से अधिक उम्र के 12 मंत्री हैं। सूत्रों के अनुसार, इनमें से करीब एक चौथाई मंत्रियों को हटाया जा सकता है। साथ ही 51 वर्ष से अधिक उम्र के मंत्रियों की संख्या में भी कमी लाने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में युवा चेहरे, महिला प्रतिनिधित्व, सहयोगी दलों की भागीदारी और आगामी चुनावी राज्यों के समीकरण अहम भूमिका निभा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन