Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsएक्सपायर्ड बिस्किट को लेकर भड़की भीड़, FDA अधिकारी को घेरा पहले तुम...

एक्सपायर्ड बिस्किट को लेकर भड़की भीड़, FDA अधिकारी को घेरा पहले तुम खाओ, रिश्वत लेने का भी आरोप?

महाराष्ट्र: संभाजीनगर में एक्सपायर्ड खाने-पीने का सामान बेचने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मामला उस वक्त और बढ़ गया, जब मौके पर पहुंचे FDA के एक अधिकारी को गुस्साई भीड़ ने घेर लिया। लोगों ने अधिकारी पर दुकानदार को बचाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगाया और विरोध में उसके सामने एक्सपायर्ड बिस्किट के पैकेट फेंक दिए। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भीड़ अधिकारी से कहती नजर आ रही है कि ‘पहले तुम खाओ।’ कुछ लोगों ने अधिकारी को जबरन एक्सपायर्ड बिस्किट खिलाने की कोशिश भी की।

बच्चे के बीमार पड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, मामला एक स्थानीय पान की दुकान से जुड़ा है। लोगों का आरोप है कि दुकान से एक 2 साल के बच्चे ने नमकीन स्नैक्स मिक्स खरीदा था। इसे खाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई और उसे चक्कर आने लगे।
बच्चे की हालत खराब होने पर परिवार उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया। इसके बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने FDA से मामले की शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद विभाग का एक अधिकारी मौके पर पहुंचा और दुकान की जांच शुरू की।

यह भी पढ़े: ग्वालियर में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, राजस्व विभाग पर सबसे ज्यादा शिकंजा

जांच से पहले ही सामान हटाने का आरोप

स्थानीय लोगों का दावा है कि जिस नमकीन को खाने के बाद बच्चे की तबीयत खराब हुई, उसका पैकेट अधिकारी के पहुंचने से पहले ही दुकान से हटा दिया गया था। हालांकि, जांच के दौरान FDA अधिकारी को दुकान पर एक्सपायर्ड बिस्किट के कई पैकेट मिले। इन पैकेटों को जब्त कर लिया गया।

‘पैसे लेकर मामला दबा दिया’, भीड़ ने लगाया आरोप

लोगों का आरोप है कि दुकान पर एक्सपायर्ड सामान मिलने के बावजूद अधिकारी ने दुकानदार के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। इसी बात को लेकर भीड़ भड़क गई। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि अधिकारी ने रिश्वत लेकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। इसी दौरान लोगों ने अधिकारी को घेर लिया और एक्सपायर्ड बिस्किट खाने को कहा। हालांकि, अधिकारी पर लगाए गए रिश्वत के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटना ने FDA की कार्रवाई पर खड़े किए सवाल

इस पूरी घटना के बाद खाद्य सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ एक्सपायर्ड और खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, वहीं दूसरी तरफ अगर अधिकारियों पर ही कार्रवाई के बदले पैसे लेने के आरोप लगें तो मामला गंभीर हो जाता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन