Tuesday, November 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsIndia Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती...

India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती शुरू, 10वीं पास आज से करें रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में 23,757 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 10वीं पास योग्य उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तारीख 19 सितंबर है, जबकि ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक चलेगी।

10वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका

ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके अलावा 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय में पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार ने संबंधित स्थानीय भाषा का अध्ययन भी कम से कम 10वीं कक्षा तक किया होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़े:दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 7 छक्के-7 चौकों से मचाई सनसनी; 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

बिना परीक्षा होगा चयन

जीडीएस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए नहीं होगा। 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। जिन बोर्डों में अंक की जगह ग्रेड दिए जाते हैं, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत अंकों में बदला जाएगा और प्रतिशत के आधार पर मेरिट तैयार होगी।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा पद

डाक विभाग की ओर से जारी विवरण के मुताबिक महाराष्ट्र सर्किल में सबसे ज्यादा 2,297 पद हैं। तमिलनाडु में 2,118, उत्तर प्रदेश में 1,691, पश्चिम बंगाल में 1,619 और मध्य प्रदेश में 1,450 पद हैं। देशभर के सभी सर्किलों में कुल 23,757 रिक्तियां हैं।

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। ट्रांसवुमन उम्मीदवार भी बिना शुल्क आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें। इसके बाद लागू शुल्क का भुगतान कर फॉर्म जमा करें। आवेदन पूरा होने के बाद पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन