मैहर:अमरपाटन में संदीपनी विद्यालय के पास छात्रों के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर लात-घूंसों के साथ बेल्ट से भी हमला किया गया।
दो युवकों के सिर में आई गंभीर चोट
मारपीट के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। घटना में दो युवकों के सिर में चोट आने की जानकारी सामने आई है। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। घटना के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें युवक एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस ने किया मामला दर्ज कार्रवाई की शुरु
घटना के बाद मामला थाने तक पहुंच गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

