Tuesday, October 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsराहुल गांधी ने मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, MP में शिक्षक भर्ती...

राहुल गांधी ने मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, MP में शिक्षक भर्ती बढ़ाने की मांग

भोपाल: मध्य प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती का मुद्दा अब राष्ट्रीय राजनीति में आ गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने की मांग की है।

राहुल गांधी ने 29 सितंबर को लिखे अपने पत्र में कहा है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक लाख से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली हैं, जिसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।

इंदौर में उम्मीदवारों ने उठाया था मुद्दा

पत्र में राहुल ने जिक्र किया है कि हाल ही में इंदौर दौरे के दौरान शिक्षक भर्ती के उम्मीदवारों ने उनसे मुलाकात कर पद बढ़ाने की मांग उठाई थी। उम्मीदवारों का कहना है कि शिक्षक भर्ती 2025 में वर्ग-3 के 13,089 और वर्ग-2 के 10,800 पदों पर भर्ती निकाली गई है, लेकिन यह संख्या नाकाफी है।

राहुल गांधी ने पत्र में लिखा, पदों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा और हजारों युवाओं को पक्की नौकरी मिलेगी।

यह भी पढ़ें: इंडिगो की उड़ानें कल से महंगी, फ्यूल चार्ज बढ़ा; घरेलू टिकट 1,300 रुपए तक महंगे

ओवरएज हो रहे उम्मीदवार

राहुल गांधी ने कहा कि कई उम्मीदवारों ने भर्ती परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए हैं और कई गेस्ट टीचर के तौर पर काम भी कर रहे हैं, लेकिन पद कम होने से उन्हें स्थायी नौकरी नहीं मिल पा रही। कई उम्मीदवार इंतजार करते-करते ओवरएज हो गए हैं।

उन्होंने आंदोलन कर रहे उम्मीदवारों को नोटिस भेजे जाने पर भी चिंता जताई। राहुल ने मांग की है कि प्रदर्शनकारी उम्मीदवारों को भेजे गए नोटिस तुरंत वापस लिए जाएं और उनकी शिकायतें सुनी जाएं।

साथ ही उन्होंने द्वितीय और तृतीय वर्ग की भर्ती के लिए जल्द से जल्द प्रमोशन प्रक्रिया और काउंसलिंग का दूसरा राउंड शुरू करने की मांग भी की है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

4 October to 10 October 2026
27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन