Tuesday, October 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsAI से अश्लील वीडियो बनाने पर भड़कीं जाह्नवी कपूर, बोलीं- मेरी बॉडी...

AI से अश्लील वीडियो बनाने पर भड़कीं जाह्नवी कपूर, बोलीं- मेरी बॉडी पर सिर्फ मेरा हक है

मुंबई: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच इसके गलत उपयोग को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। इस बार मामला अभिनेत्री जाह्नवी कपूर से जुड़ा है। फिल्म ‘देवरा’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ के वीडियो को AI से छेड़छाड़ कर अश्लील तरीके से शेयर करने पर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने कड़ी नाराजगी जताई है।

क्या है पूरा मामला?

जाह्नवी के डांस वीडियो को AI की मदद से मॉर्फ कर सोशल मीडिया पर गंदे वीडियो के तौर पर वायरल किया गया था। इसी को लेकर एक्ट्रेस ने लंबी पोस्ट लिखकर विरोध जताया है।

‘ना’ का मतलब ‘ना’ ही होता है

जाह्नवी ने कहा कि बिना इजाजत किसी महिला की फोटो-वीडियो से छेड़छाड़ करना गंभीर बात है। अगर कोई महिला किसी चीज के लिए पहले हां भी बोले और बाद में ना कहे तो उसकी ना का सम्मान करना चाहिए। छोटे कपड़े पहनने का मतलब ये नहीं कि कोई भी उसकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करे।

डिजिटल दुनिया में भी महिलाओं को खतरा

एक्ट्रेस ने कहा कि असल जिंदगी में तो महिलाएं असुरक्षित हैं ही, अब AI के कारण ऑनलाइन भी खतरा बढ़ गया है। यह मुद्दा सिर्फ सेलिब्रिटी का नहीं, हर आम महिला की सुरक्षा से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें: 23 अक्टूबर से सजेगा 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम, चार दिन सेवा और समर्पण का संदेश

जूनियर NTR और अन्य सितारों का किया शुक्रिया

जाह्नवी ने इस मुद्दे पर आवाज उठाने के लिए जूनियर NTR, चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा और खुशबू सुंदर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जब बड़े स्टार्स ऐसी बातों पर बोलते हैं तो दूसरी महिलाओं को भी हिम्मत मिलती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

4 October to 10 October 2026
27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन