Tuesday, October 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच, IPL में संभालेंगे टीम...

सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच, IPL में संभालेंगे टीम की कमान

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। अब IPL के अगले सीजन में गांगुली टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सौरव गांगुली इससे पहले भी दिल्ली कैपिटल्स के साथ काम कर चुके हैं। वे टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका निभा चुके हैं और फ्रेंचाइजी के क्रिकेट संचालन से जुड़े रहे हैं।

सफल कप्तानों में शामिल हैं गांगुली

गांगुली ने 2025 में प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच के रूप में अपना पहला कोचिंग रोल संभाला था। अब उन्हें IPL में दिल्ली कैपिटल्स की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भारतीय क्रिकेट के सफल कप्तानों में शामिल रहे गांगुली के सामने अब दिल्ली कैपिटल्स को IPL में बेहतर प्रदर्शन कराने की चुनौती होगी। उनकी नियुक्ति के साथ टीम की आगामी रणनीति और प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी।

IPL में 59 मैचों में 7 अर्धशतक लगाए

गांगुली ने IPL में 59 मैचों में 1,349 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 91 रन रहा और उन्होंने 7 अर्धशतक लगाए। उन्होंने IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स और पुणे वॉरियर्स इंडिया की कप्तानी भी की। गांगुली का IPL डेब्यू 2008 में KKR के लिए हुआ था। उन्होंने आखिरी मैच 2012 में पुणे वॉरियर्स के लिए खेला। बतौर गेंदबाज उनके नाम 10 विकेट भी हैं।

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ए ने चुनी बल्लेबाजी, साई-प्रभसिमरन करेंगे ओपनिंग; हार्दिक की जगह सूर्यांश शेडगे को मौका

16 साल इंटरनेशनल क्रिकेट का है अनुभव

गांगुली ने 1992 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू किया और 1996 में इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर टेस्ट डेब्यू करते हुए 131 रन की शानदार पारी खेली।

अपने इंटरनेशनल करियर में 113 टेस्ट मैचों में 7,212 रन और 311 वनडे में 11,363 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट में 16 और वनडे में 22 शतक जड़े।

वे साल 2000 में भारत के कप्तान बने। गांगुली की कप्तानी में भारत ने विदेशों में कई ऐतिहासिक टेस्ट मैच जीते और 2003 वर्ल्ड कप फाइनल तक का सफर तय किया।

2002 में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाया। फिर श्रीलंकाई कप्तान सनथ जयसूर्या के साथ ट्रॉफी साझा की। इसी साल लॉर्ड्स में नेटवेस्ट ट्रॉफी जीती। 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

4 October to 10 October 2026
27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन