Tuesday, October 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइंदौर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, सड़कों पर लगे कचरे के ढेर

इंदौर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, सड़कों पर लगे कचरे के ढेर

इंदौर:पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते कई इलाकों में नियमित रूप से कचरा नहीं उठ सका, जिसके कारण सड़कों और रहवासी इलाकों में जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं।

इंदौर के नेहरू नगर क्षेत्र में भी सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। यहां सड़कों पर जमा कचरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचरे से उठती बदबू और गंदगी ने रहवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

हड़ताल का असर सफाई व्यवस्था पर पड़ा

सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर जारी हड़ताल के बीच अब इसका सीधा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर नजर आ रहा है। ऐसे में सवाल है कि हड़ताल कब तक जारी रहेगी और नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए क्या वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं।

जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे

इंदौर की सफाई व्यवस्था पर अब कर्मचारियों की हड़ताल का असर नजर आने लगा है। नियमित सफाई और कचरा उठाव प्रभावित होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर दिखाई दे रहे हैं। कचरा जमा होने के कारण इलाके में बदबू फैलने लगी है और रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारी अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की मांगों में स्थायीकरण, सीधे रोजगार, हटाए गए कर्मचारियों की बहाली और मेडिकल आधार पर नियुक्ति सहित अन्य मांगें शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रेलर में घुसी बोलेरो, सात लोगों की मौत; शिपयार्ड पहुंचने से पहले थम गई जिंदगी

 अभी तक नहीं हुआ समाधान

कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन को ज्ञापन दिए जा रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसी के चलते कर्मचारियों ने हड़ताल का फैसला लिया है। हड़ताल का असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। कई इलाकों में कचरा उठाव नहीं होने से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। देश के सबसे स्वच्छ शहर के सामने अब चुनौती है कि कर्मचारियों के आंदोलन के बीच सफाई व्यवस्था को कैसे सुचारू रखा जाए।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

4 October to 10 October 2026
27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन