Monday, November 9, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsएमपी पुलिस के 18 वरिष्ठ अधिकारियों को मिलेगा उच्च वेतनमान, गृह विभाग...

एमपी पुलिस के 18 वरिष्ठ अधिकारियों को मिलेगा उच्च वेतनमान, गृह विभाग ने दी मंजूरी

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस के 18 वरिष्ठ अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने इन अधिकारियों को उच्च वेतनमान देने की मंजूरी दे दी है। गृह विभाग की विभागीय छानबीन समिति की बैठक में अधिकारियों के सेवाकाल और पात्रता की जांच के बाद यह फैसला लिया गया है।

सात अधिकारियों को अधिसमय वेतनमान

सरकार ने वर्ष 2001 बैच तक के सात अधिकारियों को अधिसमय वेतनमान देने की स्वीकृति दी है। इनमें अजय प्रताप सिंह, घनश्याम मालवीय, इरमीन शाह, अरविन्द कुमार दुबे, अमरेन्द्र सिंह, आशीष खरे और उमेश कुमार शर्मा शामिल हैं। इन अधिकारियों को छठे वेतनमान के अनुसार 37,400 से 67,000 रुपये का वेतनमान और 8,900 रुपये ग्रेड पे मिलेगा।

11 अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी का लाभ

वहीं, वर्ष 2006 बैच तक के 11 अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान दिया गया है। इनमें परमिन्दर सिंह सैनी, नवीन कुमार चौधरी, अखिलेश सिंह रेनवाल, अभिषेक दीवान, डॉ. संजीव कुमार उईके, शिवकुमार सिंह, अंतर सिंह कनेश, नवल सिंह सिसोदिया, ज्योति ठाकुर, सुनीता रावत और बालमुकुंद शाक्य शामिल हैं।

इन अधिकारियों के लिए 37,400 से 67,000 रुपये का वेतनमान और 8,700 रुपये ग्रेड पे निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली की बल्लेबाजी पर एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान, कहा- 2016-17 से भी बेहतर खेल रहे

सेवाकाल के आधार पर मिला लाभ

गृह विभाग की समिति ने वल्लभ भवन में हुई बैठक में सभी अधिकारियों की सेवा अवधि और पात्रता की समीक्षा की थी। इसके बाद उच्च वेतनमान देने का निर्णय लिया गया। सरकार के इस फैसले से अधिकारियों को उनकी लंबी सेवा का लाभ मिलेगा। साथ ही पुलिस विभाग में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारियों का मनोबल भी बढ़ने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन