Sunday, October 18, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनरसिंहपुर को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 35.56 लाख हितग्राहियों के...

नरसिंहपुर को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 35.56 लाख हितग्राहियों के खातों में भेजे ₹213 करोड़

नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 अक्टूबर को नरसिंहपुर जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 42 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय का लोकार्पण किया और विद्यालय बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इसके साथ ही, सीएम ने प्रदेश के 35 लाख 56 हजार से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 213 करोड़ 41 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की। वहीं, स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को संपत्ति के मालिकाना हक के प्रमाण पत्र भी सौंपे।

नरसिंहपुर की यह धरती पवित्र है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नरसिंहपुर की यह धरती पवित्र है। यह माता त्रिपुरा सुंदरी का क्षेत्र है। भगवान ने नरसिंहपुर का भाग्य कुछ अलग ही लिखा है। यह आदि गुरु शंकराचार्य की तपोस्थली, महर्षि महेश योगी की ध्यान स्थली, वीरांगना महारानी दुर्गावती की कर्म स्थली, यह आचार्य रजनीश की भी स्थली है। यहां भगवान नरसिंह का प्राकट्य हुआ।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी देश को आगे बढ़ाने और भारत का मान-सम्मान स्थापित करने के लिए अखंड यज्ञ की तरह काम कर रहे हैं।

सांदीपनि विद्यालय भगवान श्री कृष्ण के काल को याद दिलाते हैं

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा की सांदीपनि विद्यालय भगवान श्री कृष्ण के काल को याद दिलाते हैं। भगवान कृष्ण और सुदामा की दोस्ती सांदीपनि आश्रम में हुई। वह काल हमें बताता है कि गुरु महर्षि सांदीपनि जैसा होना चाहिए। श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता से हमें शिक्षा लेकर मित्र की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। सांदीपनि विद्यालय और बस सेवा की सौगात बच्चों के चेहरों पर साफ नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य की पीढ़ी को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह संकल्पित है।

ये भी पढ़ें: तहसीलदार और रीडर निलंबित, एसडीएम को पद से हटाया

अगले साल 12 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगले साल 12 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। जबकि आजादी के बाद विपक्ष की सरकारों में प्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बालाघाट, मंडला, डिंडौरी जिले लंबे समय तक नक्लवाद की चपेट में रहे। विकास के मामले में यहां हालात बहुत खराब हो गए थे। हमारी सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता के बल पर प्रदेश की धरती से लाल सलाम को आखिरी सलाम किया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन