दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विपक्ष के मार्च को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि हमारा प्रदर्शन शिवजी की बारात है, इसमें कोई भी शामिल हो सकता है।राहुल गांधी ने कहा कि किसी भी विचारधारा से जुड़े लोग इस मार्च में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि विपक्ष इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने जा रहा है।
सरकार से हमारी निजी लड़ाई नहीं
राहुल ने 40 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार से हमारी निजी लड़ाई नहीं है। यह संविधान बचाने की मुहिम है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक नहीं रुकेंगे। सरकार ने देश की आत्मा पर हमला किया।
उन्होंने कहा, दिल्ली को किला बना दिया गया है। ट्रेनें और बसें रोकी जा रही हैं। हम रुकेंगे नहीं, जब तक सीईसी ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते तब तक हम प्रदर्शन करते रहेंगे।
विपक्षी पार्टियां आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगी
कांग्रेस समेत INDIA ब्लॉक की विपक्षी पार्टियां आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगी। इसे ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ नाम दिया गया है। विपक्षी नेता दोपहर 1:30 बजे कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड जंक्शन पर जुटेंगे। विपक्ष का दावा है कि सुप्रीम कोर्ट तक इस तरह का मार्च पहली बार निकाला जा रहा है।
ये भी पढ़ें: CJP और विपक्ष के प्रदर्शन पर भड़के मेजर दिग्विजय सिंह रावत, बोले- फिर अपनाया जा रहा शाहीन बाग वाला तरीका
राहुल ने कहा- मार्च में सब आइए
राहुल ने कहा,आज का मार्च 1.30 बजे से बाराखंभा से शुरू होगा। सभी लोग आ सकते हैं। संविधान की रक्षा कीजिए। नरेंद्र मोदी का पूरा ब्लूप्रिंट हमारे पास है। ये संविधान को बचाने की लड़ाई है। इसमें राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी नहीं है। ये हिंदुस्तान की जनता की इन्पॉर्टेंस हैं। देश के हर युवा से कह रहा हूं कि ये आपके फ्यूचर, आपकी इज्जत की लड़ाई है। अगर आप नहीं आ सकते तो 3 बजे जब सुप्रीम कोर्ट के सामने होंगे, तब हमें सॉलिडेरिटी दिखाइए। जिस भी तरीके से ये कर सकते हैं, अपना एक्सप्रेशन करिए। बताइए कि जो हो रहा है, हम उसके खिलाफ हैं। हम ये नहीं होने देंगे।

