Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकिरनापुर में किसान रैली और विशाल सभा, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौधरी करेंगे...

किरनापुर में किसान रैली और विशाल सभा, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौधरी करेंगे संबोधित

किरनापुर : किसान गर्जना संगठन द्वारा किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर मंगलवार को किरनापुर ब्लॉक में विशाल किसान रैली एवं सभा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में किसान गर्जना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौधरी विशेष रूप से उपस्थित होकर किसान भाइयों को संबोधित करेंगे। किसान गर्जना संगठन ने किरनापुर ब्लॉक के समस्त किसान भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर किसान एकता की ताकत दिखाने की अपील की है।

विशाल किसान सभा आयोजित की जाएगी

खीरी बाजार रैली के पश्चात खीरी बाजार में विशाल किसान सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें किसानों की प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जाएगा तथा विभिन्न मांगों को लेकर संबंधित राजस्व अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

यह हैं किसानों की मांगे:

धान खरीदी 3100 प्रति क्विंटल की दर से प्रारंभ की जाए। मोदी की गारंटी के नाम पर किसानों से किए गए वादे को पूरा किया जाए तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाया जाए। कीट-मऊ (माहू) एवं अन्य कीटों से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को नियमानुसार तत्काल मुआवजा दिया जाए। बिजली विभाग की समस्याओं का निराकरण किया जाए तथा किसानों को खेती के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए। वन विभाग से जुड़ी किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए। जंगली सूअर, बंदर एवं अन्य जंगली जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान का खेत-खेत सर्वे कराया जाए तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।  क्षेत्र में गौ-तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए संबंधित विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जाए। किसानों की अन्य स्थानीय समस्याओं का निराकरण कर उन्हें राहत प्रदान की जाए।

शासन-प्रशासन उचित कार्रवाई करे

किसान गर्जना संगठन का कहना है कि किसान आज कीट प्रकोप, जंगली जानवरों से फसल नुकसान, बिजली की समस्या और खेती की बढ़ती लागत से परेशान हैं। ऐसे में शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है कि किसानों की समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर तत्काल उचित कार्रवाई करे। संगठन ने स्पष्ट किया कि किसानों को उनका हक और वाजिब मूल्य दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

किसान गर्जना संगठन की समस्त किसान भाइयों से अपील

किसान गर्जना संगठन की समस्त किसान भाइयों से अपील है कि कल दोपहर 12 बजे पवार मंगल भवन, किरनापुर पहुंचकर रैली एवं सभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और किसान एकता को मजबूत बनाएं। जिसका नारा है ‘किसान एकता जिंदाबाद, किसान गर्जना जिंदाबाद किसानों के हक की लड़ाई—अब आर-पार की लड़ाई।

कार्यक्रम का विवरण: 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार – समय: दोपहर 12:00 बजे – स्थान: पवार मंगल भवन, किरनापुर – रैली मार्ग, सभा स्थल- पवार मंगल भवन से खीरी बाजार तक

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन