Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले CJP नेताओं को हिरासत में लिया, तनाव...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले CJP नेताओं को हिरासत में लिया, तनाव की स्थिति देखने को मिली

दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों नेता CJP समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे, जहां उन्होंने नारेबाजी की। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों प्रवक्ताओं समेत समर्थकों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन को लेकर पुलिस और CJP नेताओं के बीच तनाव की स्थिति देखने को मिली।

CJP ने वीडियो जारी किया

CJP ने हिरासत में लिए गए नेताओं का वीडियो जारी किया। रांका ने कहा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक प्रोटेस्ट जंतर-मंतर पर ही होगा। आज 10 लोग आए हैं, कल 1000 आएंगे, परसों 10,000 आएंगे।

जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं हो सकते

जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं हो सकते। केंद्र सरकार ने सोमवार को इसे निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया था। CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर और SIR के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन पहुंच नहीं पाए थे।

ये भी पढ़ें: 6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड की जिम्मेदारी

CJP ने कल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की परमिशन मांगी थी

केंद्र सरकार ने सोमवार को जंतर-मंतर पर निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया है। सरकार ने 33 साल पहले जंतर-मंतर को प्रदर्शन की जगह तय किया था। यहीं पर अन्ना आंदोलन, पहलवानों का प्रदर्शन, कॉकरोच पार्टी का धरना हुआ था।

गृह मंत्रालय की बनाई कमेटी की सिफारिश पर दिल्ली का रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली का CBD ग्राउंड प्रदर्शन स्थल बनाए गए हैं।सरकार ने इसे हटाने के पीछे की वजह नहीं बताई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन