वॉशिंगटन डीसी:हॉलीवुड सिंगर मैरी मिलबेन ने एक संगठन की फंडिंग को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी और अभिजीत दीपके का नाम लेते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी अमेरिकी डोनर्स भारत में पैसा भेज रहे हैं।मैरी मिलबेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि इस फंडिंग का इस्तेमाल भारत में अशांति फैलाने और सरकार के कामकाज में बाधा डालने के लिए किया जा रहा है।
दक्षिणपंथी नेताओं को निशाना बनाने का दावा
उन्होंने आरोप लगाया, ‘ऐसे लोग किसी देश में अमेरिका से पढ़े व्यक्ति को ढूंढते हैं, उसे कट्टर बनाते हैं, वापस उसके देश भेजते हैं और अराजकता व तबाही फैलाने के लिए फंड करते हैं।’
पीएम मोदी ऐसी ताकतों के आगे नहीं झुकेंगे
मिलबेन ने प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक सफर का बचाव करते हुए कहा कि वह 25 साल से सरकार में रहकर लोगों की सेवा कर रहे हैं और 12 साल से प्रधानमंत्री हैं। वह अमेरिका से आने वाली ऐसी ताकतों के आगे नहीं झुकेंगे।
ये भी पढ़ें :राष्ट्रपति भवन में दिखाई जा सकती है ‘रामायण’, नेताओं के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारी का दावा
कई बार मिलबेन ने मोदी को सपोर्ट किया
मिलबेन ने फरवरी 2021 में किसान आंदोलन के दौरान मोदी सरकार के कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए कहा था कि उन्हें किसानों की जिंदगी बेहतर बनाने के मोदी के विजन पर भरोसा है। अगस्त 2023 में मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर भी उन्होंने मोदी का समर्थन किया था। उन्होंने उस समय कहा था कि भारत को अपने नेता पर भरोसा है और मोदी मणिपुर के लोगों की आजादी के लिए लड़ेंगे।
मार्च 2024 में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू होने पर भी मिलबेन ने मोदी सरकार के फैसले की तारीफ की थी। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भारतीय मतदाताओं से मोदी को वोट देने की अपील भी की थी।

