Sunday, October 18, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल, सीहोर और रायसेन के हाजियों के लिए खुशखबरी, लंबे इंतजार के...

भोपाल, सीहोर और रायसेन के हाजियों के लिए खुशखबरी, लंबे इंतजार के बाद खुला मक्का मुकर्रमा का रुबात

भोपाल: हज-2027 पर जाने वाले भोपाल के हाजियों के लिए राहत भरी खबर है. मक्का मुकर्रमा स्थित ऐतिहासिक भोपाल रुबात में हाजियों के लिए मुफ्त ठहरने की सुविधा करीब चार साल बाद फिर से बहाल की जा रही है. इसी सिलसिले में शनिवार को भोपाल में रुबात में ठहरने के लिए हाजियों के चयन की प्रक्रिया के तहत लॉटरी यानी (कुर्रा) निकाला गया. इस प्रक्रिया के जरिए पात्र हाजियों को मक्का में निशुल्क आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाया गया है.

यह पूरी प्रक्रिया औकाफ-ए-शाही की देखरेख में हुई. भोपाल रुबात में ठहरने की सुविधा के लिए चयनित हाजियों को हज यात्रा के दौरान आवास पर होने वाले खर्च में राहत मिलेगी. खासकर उन हाजियों के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण है, जिन्हें हज यात्रा के दौरान मक्का में ठहरने के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है.

सुफिया मस्जिद में हुआ कुर्रा

हाजियों के चयन के लिए कुर्रा पहले भोपाल की मोती मस्जिद में आयोजित किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन बाद में आयोजन स्थल में बदलाव किया गया. इसके बाद 17 अक्टूबर को सुफिया मस्जिद में लॉटरी की प्रक्रिया संपन्न कराई गई. इस प्रक्रिया का उद्देश्य हज-2027 के लिए भोपाल रुबात में ठहरने के पात्र हाजियों का चयन करना था.

शहर काजी ने निकाली पहली पर्ची

भोपाल शहर काजी सय्यद मुश्ताक अली नदवी ने सबसे पहले पर्ची निकलाकार कुर्रा प्रकिया की शुरुआत की. इस मौके पर औकाफे-ए-शाही के प्रबंधक आजम मोहम्मद खान, प्रशासनिक प्रबंधक फारूक किबरियाई और हज कमेटी की सीओ फराना गजाला सहित विधयाक आतिफ अकील मौजूद थे.

अल्लाह ने दिया मौका

शहर काजी सय्यद मुश्ताक अली नदवी ने सभी हाजियों को मुबारकबाद देते हुए कहा, “अल्लाह ने यह मौका दिया है, मक्का के रुबात में हाजियों के ठहरने का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो चुका है. मदीना के रेवत में भी ठहरने की सुविधा जल्दी शुरु होने की उम्मीद है.”

मदीना में जल्द रुबात खोलने की कोशिश जारी

औकाफ-ए-शाही के प्रशासनिक प्रबंधक फारूक किबरियाई ने बताया, “200 हज यात्रियों के नाम की लाटरी खुली है. जिसमें भोपाल, सीहोर और रायसेन के हज यात्री शामिल हैं. इसमें 10 वीआपी कोटे की सीट को रिजर्व रखा गया है, जबकि 26 लोग वेटिंग में हैं. भोपाल के हाजियों के लिए ये बहुत बड़ी खुशखबरी है कि चार साल बाद मक्का में रुबात मिलने लगी. मदीना में भी जल्द रुबात खोले जाने की कोशिश जारी है.”

क्या है भोपाल रुबात

सऊदी अरब के मक्का मुकर्रमा में स्थित रुबात भोपाल के हाजियों के लिए ऐतिहासिक महत्व रखती है. भोपाल रुबात का उद्देश्य हज पर जाने वाले यात्रियों को ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराना है. रुबात में हाजियों को फ्री में रहने की सुविधा मिलती है, जिससे हाजियों को आर्थिक राहत मिलती है और उनकी यात्रा अपेक्षाकृत सुविधाजनक बनती है. करीब 4 साल से यह सुविधा बंद थी, अब दोबारा खुलना हाजियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: भोपाल दशहरा 2026: कोलार में जलेगा 105 फीट का रावण, जंबूरी मैदान में 101 फीट के पुतले का होगा दहन

हाजियों को मिलेगी आर्थिक राहत

हज यात्रा के दौरान मक्का में आवास का खर्च एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. ऐसे में भोपाल रुबात में मुफ्त ठहरने की सुविधा बहाल होने से चयनित हाजियों को आर्थिक राहत मिलेगी. es heading se rewrite kare

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन