Tuesday, October 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइंदौर में ड्यूटी पर जा रही सफाईकर्मी को कार ने मारी टक्कर,...

इंदौर में ड्यूटी पर जा रही सफाईकर्मी को कार ने मारी टक्कर, मौत – बेटा घायल

इंदौर: सुबह के वक्त बेटा मां को ड्यूटी छोड़ने जा रहा था। कुछ ही मिनटों में सब खत्म हो गया। तुकोगंज के हुकमचंद घंटाघर चौराहे पर पीछे से आई बेकाबू कार ने मां-बेटे को उड़ा दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से सफाईकर्मी ममता बाई ने दम तोड़ दिया, बेटा घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

सुबह 7 बजे हुआ हादसा

घटना हुकमचंद घंटाघर चौराहे के पास सुबह करीब 7 बजे हुई। सफाईकर्मी ममता बाई पति मुकेश अमरवाड़ अपने बेटे के साथ दोपहिया वाहन से जा रही थीं। पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर पड़े और ममता बाई के सिर में गंभीर चोट आई।

नंबर प्लेट से होगी आरोपी की पहचान

हादसे के समय ट्रैफिक कम होने का फायदा उठाकर कार चालक फरार हो गया। लेकिन टक्कर से कार की आगे की नंबर प्लेट टूटकर मौके पर गिर गई। पुलिस नंबर प्लेट और आसपास के CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। केस दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने की विशेष पूजा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

बेटे का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में बेटे के हाथ-पैर में चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन