Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 आज; ईशान 7 रन बनाते ही सूर्या...

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 आज; ईशान 7 रन बनाते ही सूर्या का रिकॉर्ड तोड़ेंगे

क्राइस्टचर्च: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज क्राइस्टचर्च में दोपहर 12:30 बजे से शुरु होगा।

इस फॉर्मेट में आखिरी बार दोनों टीमें वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भिड़ी थी। तब भारत ने अहमदाबाद में 96 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया था।

ईशान किशन के पास रिकॉर्ड तोड़ने का आज मौका

मैच में भारतीय ओपनर ईशान किशन के पास सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। वे 7 रन बनाते ही भारत के लिए एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

 भारत का पलड़ा भारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 31 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 19 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 में जीत मिली। एक मुकाबला टाई रहा।

जनवरी 2020 से दोनों टीमों के बीच 20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 16 मैच भारत ने जीते हैं

भारत को इनसे है उम्मीदें

ईशान किशन ने 2026 में 34 टी-20 मैचों में 1,158 रन बनाए हैं। उन्होंने इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल शतक लगाया था। यह इस फॉर्मेट में उनका हाईएस्ट स्कोर भी है।गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह इस साल भारत के टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 27 मैचों में 35 विकेट लिए हैं।उनके अलावा 4 साल बाद टीम में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार पर भी निगाहें होंगी। जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में वे गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे।

ये भी पढे़ं: इंडिया केम-2026: मध्यप्रदेश में केमिकल-पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम मोहन यादव

जीलैंड को सइफर्ट और हेनरी से उम्मीदें

न्यूजीलैंड के लिए ओपनर टिम सइफर्ट ने इस साल 13 मैचों में 429 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 165.63 रहा।

उनके अलावा दूसरे ओपनर फिन एलन पर भी निगाहें होंगी। घरेलू मैदान पर उनका औसत 35.68 और स्ट्राइक रेट 184.21 का है। वे टीम को फ्लाइंग स्टार्ट दिला सकते हैं।

गेंदबाजी में मैट हेनरी ने 12 मैचों में सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए हैं। उनके साथ लॉकी फर्ग्यूसन और काइल जैमिसन का तेज गेंदबाजी आक्रमण भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन