Sunday, October 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsलखनऊ में चैंबर तोड़ने पहुंची बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, पहियों के आगे...

लखनऊ में चैंबर तोड़ने पहुंची बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, पहियों के आगे लेटे वकील

लखनऊ: जिला कोर्ट में वकीलों के चैंबरों पर बुलडोजर चलाने का वकीलों ने विरोध शुरू कर दिया। पहले वे सड़क पर बोरी बिछाकर बैठे, फिर नारेबाजी करते हुए खड़े होकर उग्र हो गए।

करीब 2 घंटे की कार्रवाई के बाद वकीलों का गुस्सा बढ़ गया। ध्वस्तीकरण में लगे एक बुलडोजर को रोककर उसके ऊपर चढ़ गए। पहियों के सामने लेट गए। कई महिला वकील इस कार्रवाई पर रोती हुई नजर आईँ।

हाईकोर्ट ने अपील की खारिज

इससे पहले वकील हाईकोर्ट में नगर निगम के खिलाफ अपील लेकर पहुंचे थे, जिसे खारिज कर दिया गया। मई से अगस्त के बीच दो बार में 72 अवैध चैंबर तोड़े जा चुके हैं। नगर निगम आज 211 चैंबरों को गिरा रहा है।

नगर निगम ने वकीलों को नोटिस दिया था, जिस पर आईं 14 आपत्तियों पर समाधान भी दे दिया गया। यह कार्रवाई 11 अक्तूबर को होनी थी, लेकिन आपत्तियों के निस्तारण और कोर्ट में अपील लंबित होने के कारण इसे टाल दिया गया था।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने वाराणसी में एयरशो देखा,वायुसेना के शो में 100 विमानों ने हिस्सा लिया

वकीलों की बहस के सामने बुलडोजर पीछे किया

बलरामपुर अस्पताल की दूसरी पटरी पर कचहरी की साइड कुछ दुकानें हैं। इनमें नगर निगम की तरफ से आवंटित दुकानें भी हैं। साथ ही एलडीए की तरफ से आवंटित 800 स्क्वायर फीट में कई दुकानें हैं। अब वकील कह रहे हैं कि सभी दुकानों को गिराया जाए या किसी को भी न गिराया जाए। हालांकि इसी को लेकर बुलडोजर भी पीछे कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन