Monday, October 26, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsलोकतंत्र बचाने की लड़ाई है वोट बचाओ अभियान: थोरात, चुनाव आयोग की...

लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है वोट बचाओ अभियान: थोरात, चुनाव आयोग की भूमिका पर उठाए सवाल?

भोपाल: क्या देश में आपका वोट सुरक्षित है? क्या चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष है? इन्हीं सवालों को लेकर कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान शुरू किया है। अभियान के प्रभारी और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य बालासाहेब थोरात ने शनिवार को भोपाल में कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस का नहीं, बल्कि पूरे देश के लोकतंत्र और हर नागरिक के मताधिकार को बचाने की लड़ाई है।

भाजपा पर सत्ता के लिए हथकंडे अपनाने का आरोप

भोपाल में पत्रकार वार्ता में थोरात ने आरोप लगाया कि 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद देश की राजनीति में बदलाव आया है और सत्ता में बने रहने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल?

उन्होंने चंडीगढ़ चुनाव के घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के चयन की प्रक्रिया और चुनाव आयुक्तों को मिले कानूनी संरक्षण पर भी आपत्ति जताई। कहा कि निर्वाचन में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी है।

मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका

थोरात ने बिहार और पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर उठे सवालों का जिक्र करते हुए मध्य प्रदेश की चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि मतदाता सूची में किसी भी अनियमितता को गंभीरता से लेना चाहिए।

राहुल गांधी लोकतंत्र के लिए उठा रहे आवाज

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। वोट के अधिकार की रक्षा केवल राजनीतिक दलों की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें: बिहार में खरगे की टिप्पणी पर विवाद, युवक के टोकने पर बोले- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’

1 नवंबर को दिल्ली में महारैली

थोरात ने बताया कि अभियान के तहत 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली होगी, जिसमें मतदाता सूची की शुद्धता और चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे उठाए जाएंगे।

इस मौके पर विधायक रजनीश सिंह, रवि सक्सेना, अभिनव बरोलिया, विभा पटेल, अरुण श्रीवास्तव, प्रवीण सक्सेना, अनोखी पटेल और अभिषेक शर्मा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

25 to 31 October 2026
18 to 24 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन