Tuesday, October 27, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमुख्यमंत्री निवास पर भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक,विभिन्‍न विषयों को लेकर...

मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक,विभिन्‍न विषयों को लेकर विस्‍तार से चर्चा की गई

भोपाल: भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित हुई। बैठक में विभिन्‍न विषयों को लेकर विस्‍तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, सह प्रभारी रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित कोर ग्रुप के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत इंदौर, जबलपुर और भोपाल में बड़े स्तर पर रैलियां आयोजित की जाएंगी। इन रैलियों में लगभग एक लाख लोगों की सहभागिता का लक्ष्य है। अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित कर लोकतंत्र बचाने और अराजकता हटाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई

भगवान बिरसा मुंडा जयंती (15 नवंबर) के अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। राज्यसभा की रिक्त एक सीट के लिए उम्मीदवार के चयन को लेकर कोर कमेटी की बैठक में विचार-विमर्श हुआ। प्रदेश और प्रदेश के बाहर के संभावित उम्मीदवारों सहित चार-पांच नामों पर चर्चा की गई।

बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार के चयन के लिए चार-पांच नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजने पर सर्वसम्मति बनी। केंद्र सरकार की योजनाओं का मध्यप्रदेश को अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रभावी समन्वय और कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्रियों के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाकर केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता तक अधिकतम पहुंचाने के लिए काम किया जाएगा।
केंद्र सरकार के प्रत्येक मंत्रालय के साथ एक-एक सांसद को जोड़ने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि राज्य के मंत्री, सांसद और अधिकारी आपसी समन्वय से योजनाओं के क्रियान्वयन को गति दे सकें तथा मध्यप्रदेश को उनका अधिकतम लाभ मिल सके।

ये भी पढ़ें: रीवा परमाणु प्लांट पर उमंग सिंघार के सवाल, साइट बदलने की मांग

पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी की निंदा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के पिता के विरुद्ध कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा की गई अशोभनीय एवं अपमानजनक टिप्पणी की प्रदेश कोर कमेटी ने घोर निंदा की।इस अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में कोर कमेटी ने निंदा प्रस्ताव पारित किया।

बैठक में इस विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष के बयान की कड़ी भर्त्सना की गई।समान नागरिक संहिता (UCC) पारित होने के विषय पर भी कोर कमेटी की बैठक में चर्चा की गई।प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी कार्यों और विभिन्न विभागों के कामकाज को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श हुआ।

सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों के साथ मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के कार्यों को भी सार्वजनिक पोर्टल पर उपलब्ध कराने के विषय पर चर्चा की गई, ताकि सरकार के काम और जनप्रतिनिधियों के प्रयास जनता तक पहुंच सकें।

इन सभी संगठनात्मक, राजनीतिक और जनकल्याणकारी विषयों पर विस्तृत चर्चा कर आगे की कार्ययोजना तय करने के उद्देश्य से प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

25 to 31 October 2026
18 to 24 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन