Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभाजपा कार्यालय में मंत्री कृष्णा गौर का जनसंवाद, बोलीं- हर समस्या का...

भाजपा कार्यालय में मंत्री कृष्णा गौर का जनसंवाद, बोलीं- हर समस्या का होगा समाधान

भोपाल: भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को जनसुनवाई का दौर रहा। मध्यप्रदेश सरकार की मंत्री कृष्णा गौर ने प्रदेश के कोने-कोने से आए कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की सड़क, पानी, बिजली और शासन की योजनाओं से जुड़ी दिक्कतें मंत्री के सामने रखीं। मंत्री ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही अधिकारियों को फोन लगाकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: डिजिटल ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बैंकों की जवाबदेही पर जोर

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जिन प्रकरणों में विभागीय कार्रवाई जरूरी है, उन्हें तुरंत संबंधित विभागों को भेजा गया है। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि किसी भी जनसमस्या को लंबित नहीं रखा जाएगा।

इस दौरान कृष्णा गौर ने कहा कि कार्यकर्ता ही सरकार और जनता के बीच की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उनके माध्यम से आई हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। आमजन को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिले, यह मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व वाले संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन