Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsधनतेरस से भाई दूज तक पांच दिन चलेगा दीपोत्सव,जानिए इसके शुभ मुहूर्त

धनतेरस से भाई दूज तक पांच दिन चलेगा दीपोत्सव,जानिए इसके शुभ मुहूर्त

भोपाल: देशभर में दीपावली का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। रोशनी का यह त्योहार केवल एक दिन का नहीं, बल्कि पांच दिनों तक चलने वाला उत्सव है। इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है और समापन भाई दूज के साथ होता है। इन पांच दिनों में खरीदारी, पूजा-पाठ, दीपदान और पारिवारिक मिलन की विशेष परंपराएं निभाई जाती हैं। आईये जानते हैं इनके शुभ मुहुर्त क्या है

धनतेरस (6 नवंबर 2026, शुक्रवार)

    • महत्व: इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। सोना, चांदी, बर्तन या नया सामान खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।
    • पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 06:02 बजे से रात 07:57 बजे तक

नरक चतुर्दशी/ काली चौदस (7-8 नवंबर 2026)

  • इस दिन यमराज के नाम का दीपदान (यम दीपम) किया जाता है। पंचांग के अनुसार छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली के योग इस वर्ष 8 नवंबर को एक साथ पड़ रहे हैं।
  • चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 7 नवंबर 2026, शनिवार – सुबह 10:47 बजे से
  • 8 नवंबर 2026, रविवार – सुबह 11:27 बजे तक

 

मुख्य दिवाली और लक्ष्मी-गणेश पूजन (8 नवंबर 2026, रविवार)

  • लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त: शाम 05:31 बजे से रात 07:29 बजे तक (प्रदोष काल और स्थिर वृषभ लग्न में)।
  • अमावस्या तिथि: 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे से शुरू होकर 9 नवंबर को रात 12:31 बजे समाप्त होगी।
  • महत्व: कार्तिक मास की अमावस्या पर मुख्य दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन घरों में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा होती है।

  •  गोवर्धन पूजा /अन्नकूट (10 नवंबर 2026, मंगलवार)

      • महत्व: इस दिन भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा की जाती है तथा अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। 
      • गोवर्धन पूजा 2026 – शुभ मुहूर्त

        • प्रातःकाल पूजा का मुहूर्त: सुबह 6:40 बजे से सुबह 8:50 बजे तक

        • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक

        • गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:30 बजे से शाम 5:56 बजे तक

  •  भाईदूज  (11 नवंबर 2026, बुधवार)

      • महत्व: यह पर्व भाई-बहन के प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। 
      • मुख्य तिथियां और मुहूर्त विवरण:

      • पर्व की तारीख: बुधवार, 11 नवंबर 2026
      • द्वितीया तिथि प्रारंभ: 10 नवंबर 2026 को दोपहर 02:00 बजे
      • द्वितीया तिथि समाप्त: 11 नवंबर 2026 को दोपहर 03:53 बजे
      • तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त (अपराह्न): दोपहर 01:10 बजे से 03:20 बजे तक (कुल अवधि लगभग 2 घंटे 10 मिनट

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन